हम सैमसंग के MWC 2017 में होने वाले इवेंट से लगभग 2 घंटे ही दूर हैं। आज सैमसंग MWC 2017 में अपना एक इवेंट 11:30 बजे करने वाला है (भारतीय समयनुसार)। और आज के इस इवेंट में सैमसंग अपना सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 लॉन्च करने वाला है। अगर आप इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं आप यहाँ इसे देख सकते हैं। इसके अलावा आप सैमसंग के आधिकारिक फेसबुक और ट्विटर पेज पर जाकर भी इसे देख सकते हैं। Also Read - 6,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Full HD+ डिस्प्ले वाले Samsung Galaxy F13 की पहली सेल, 416 रुपये महीने में लाएं घर
Also Read - 6,000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy M32 फोन हुआ सस्ता, जानें नई कीमतइसे भी देखें: MWC 2017: हुवावे ने पेश किए पी10 और पी10 प्लस स्मार्टफोन, जानें कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर्स Also Read - जल्द आ रहा है Samsung Galaxy A23 5G फोन, Snapdragon 695 चिप से होगा लैस
हालाँकि इसे आज लॉन्च किया जाना है इसके अलावा इस टैब के बारे में अभी तक बहुत से लीक सामने आये हैं। आपको बता दें कि बहुत से लीक में से एक लीक के अनुसार, ये टैब मेटल और ग्लास बॉडी के साथ आने वाला है। इसके अलावा इसमें एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है जो इसके होम बटन में ही दिया गया है। हालाँकि टैब दिखने में बिलकुल गैलेक्सी टैब S2 के जैसा ही है। साथ भी आपको बता दें कि यह टैब S पेन स्टाइलस को भी सपोर्ट करता है। इस S पेन के अलावा आपको बता दें कि ये टैब फिजिकल QWERTY कीपेड को भी सपोर्ट करता है। इसका मतलब है कि इसमें ये अटैचमेंट भी दिया गया है।
आइये एक नज़र डाल लेते हैं इस S-Pen के फीचर्स और स्पेक्स पर, अगर आप इस S-Pen को टैब की स्क्रीन पर टच करने S Pen के बटन को प्रेस करते हैं तो यह एयर कमांड पैनल को ओपन कर देता है। इसे सीधे तौर पर नोट्स लिखने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। आप नोट्स का एक्सेस कर सकते हैं, या एक एरिया को “स्मार्ट सेलेक्ट” के माध्यम से सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आप कुछ भी सेव और शेयर कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसके माध्यम से स्क्रीनशॉट भी ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर सैमसंग गैलेक्सी टैब S3 की चर्चा करें तो गैलेक्सी टैब S3 में दो वेरियंट में लॉन्च हो सकता है। जिसमें एक वेरियंट में 8-इंच डिसप्ले और दूसरे वेरियंट में 9.7-इंच का डिसप्ले उपलब्ध होगा। यह डिवाइस क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट पर पेश हो सकता है। जबकि एक अन्य लीक खबर के अनुसार कंपनी इसे क्वालकॉम 820 चिपसेट के साथ लॉन्च कर सकती है। गैलेक्सी टैब S3 में 3GB और 4GB रैम के साथ 32GB इंटरनल मैमोरी होगी। वहीं एक्सपेंडेबल स्टोरेज के लिए 128GB तक माइक्रोएसडी कार्ड की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। फोटोग्राफी के लिए गैलेक्सी टैबल S3 में 13-मेगापिक्सल रीयर और 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। यह टैबले एंडरॉयड 7.0 नुगट पर पेश होगा।
इसे भी देखें: MWC 2017: डुअल रीयर कैमरा के साथ एलजी जी6 लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन और फीचर्स
इसे भी देखें: MWC 2017: ब्लैकबेरी ने पेश किया अपना नया स्मार्टफ़ोन Blackberry KeyOne