Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Watch 5 इस साल भारत में लॉन्च किए जा सकते हैं। इन दोनों फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कई डिटेल्स पहले भी लीक हो चुके हैं। वहीं, Galaxy Watch के नेक्स्ट जेनरेशन की डिटेल भी सामने आई है। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर इन डिवाइसेज को लिस्ट किया गया है, जो यह दर्शाता है कि ये जल्द ही लॉन्च किए जा सकते हैं। Also Read - Samsung Galaxy Z Fold 4 में मिलेगा दमदार कैमरा अपग्रेड, डिटेल आई सामने
टिप्स्टर ने Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Watch 5 की लिस्टिंग अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। लिस्टिंग में डिवाइसेज के बैटरी मॉडल नंबर सामने आए हैं। Also Read - Samsung Galaxy Z Fold 4, Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Watch 5 भारत में जल्द होंगे लॉन्च! BIS लिस्टिंग में दिखीं बैटरी
Galaxy Z Fold 4 के बैटरी मॉडल नंबर्स EB-BF936ABY और EB-BF937ABY हैं। वहीं, Galaxy Z Flip 4 के बैटरी मॉडल नंबर्स- EB-BF721ABY, EB-BF722ABY, EB-BF723ABY लिस्ट हुए हैं। जबकि, Galaxy Watch 5 के बैटरी B-BR910ABY, EB-BR925ABY, EB-BR900ABY नंबर के साथ दिखे हैं। Also Read - Samsung ने पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip 5G की कीमत घटाई, जानें नए दाम
Galaxy Z Fold 4 के फीचर्स होंगे इंप्रूव!
हालांकि, BIS लिस्टिंग में बैटरी मॉडल नंबर के अलावा अन्य किसी भी फीचर्स की डिटेल नहीं मिली है। अब तक सामने आए डिटेल्स के मुताबिक, Galaxy Z Fold 4 की स्क्रीन और बैटरी साइज पिछले साल आए Galaxy Z Fold 3 की तरह ही होगी। वहीं, फोन के प्रोसेसर में अपग्रेड देखने को मिलसकात है। साथ ही, Galaxy Z Fold 4 में अपग्रेडेड 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। साथ ही, इसमें 12MP का अल्ट्रा वाइड लेंस भी मिलने की उम्मीद है।
वहीं, Galaxy Z Flip 4 की बात करें तो इसके डिजाइन में भी ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। फोन का हिंज पहले के मुकाबले इंप्रूव किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में बेहतर वाटर और डस्ट प्रूफिंग मिलने की भी उम्मीद है। इस फ्लिप फोन के कैमरे और प्रोसेसर में भी इंप्रूवमेंट्स देखने को मिल सकता है। साथ ही, इसके सेकेंडरी डिस्प्ले को भी इंप्रूव किया जा सकता है।
Samsung Galaxy Watch 5 में दो स्क्रीन साइज की घड़ियां पेश किए जाने की उम्मीद है। Galaxy Watch 5 में 40mm और 44mm का डायल साइज आ सकता है। इसे पिछली सीरीज के मुकाबले बड़ी बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है। साथ ही, इसके फीचर्स भी इंप्रूव किए जाने की उम्मीद है।
You Might be Interested
108999