नए साल 2020 का फरवरी महीना खास होने वाला है। इस महीने कई स्मार्टफोन कंपनियां अपने नए स्मार्टफोन को मार्केट में लॉन्च करेंगी। कंपनियां इस महीने अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार दिख रही हैं। इस महीने Infinix S5 Pro (Infinix S5 Pro Launched in india), Poco (Poco X2 Launched in india), Realme (Realme C3 Launcheed in India), Xiaomi (Xiaomi Mi 10 Launched in india) और Samsung सेमत कई कंपनियां अपने स्मार्टफोन को लॉन्च करेंगी। इनमें Samsung Galaxy S20, Samsung Galaxy Z Flip, Realme C3, Poco F2 जैसे कई डिवाइस शामिल हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Realme के इन स्मार्टफोन को मिलेगा Android 11 का अपडेट, देखें पूरी लिस्ट
Infinix S5 Pro
Infinix S5 Pro स्मार्टफोन भारत में 18 फरवरी को लॉन्च हो सकता है। Infinix S5 Pro स्मार्टफोन को लेकर खबरें हैं कि यह फोन सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरा वाला स्मार्टफोन हो सकता है। Infinix के इस फोन में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। Also Read - Samsung Galaxy Note 10 Lite स्मार्टफोन पर मिलेगा 5000 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर
Poco X2
Poco X2 को भी अगले महीने फरवरी 2020 में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन को 21,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फोन में 6.3-inch IPS LCD डिस्प्ले के साथ FHD+ रिजॉल्यूशन दे सकती है।
Realme C3
Realme फरवरी महीने में एक न्यू मिड रेंज डिवाइस को पेश कर सकती है। इसे Realme C3 के नाम से मार्केट में पेश किया जा सकता है। इस फोन को 5फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक डिवाइस में 6.22-inch IPS LCD डिस्प्ले के साथ बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। कंपनी फोन में 2.3GHz octa-core Cortex A53 प्रोसेसर के साथ MediaTek Helio P35 चिपसेट दे सकती है।
Xiaomi Mi 10
Xiaomi Mi 10 को ऑक्टा कोर एसओसी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसे एंड्रॉइड 10 के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन को 11 फरवरी 2020 को लॉन्च किए जाने की खबर है। फोन में 8जीबी रैम के साथ 128GB स्टोरेज और Snapdragon 865 SoC दिया जा सकता है।
Samsung Galaxy S20 सीरीज
अभी तक की लीक रिपोर्ट के मुताबिक Galaxy S11 को रिनेम करके Samsung Galaxy S20 के नाम से पेश किया जा सकता है। कंपनी इस फोन में 108मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। फोन में 6.9इंच डिस्प्ले के साथ 1440×3200 पिक्सल्स का रिजॉल्यूशन हो सकता है। कंपनी इसमें 5,000mAh बैटरी के साथ Qualcomm Snapdragon 855 दे सकती है।
Samsung Galaxy Z Flip
सैमसंग अगले महीने अपने न्यू फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Flip को लॉन्च कर सकती है। इसे 11 फरवरी को Galaxy S20 सीरीज के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में कंपनी ड्यूल कैमरा सेटअप दे सकती है। फोन में 6.7इंच फ्लेक्सिबल डायनामिक एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को वायरलैस चार्जिंग और रिवर्स वायरलैस चार्जिंग के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी फोन में 3,500mAh बैटरी दे सकती है।
Story Timeline
You Might be Interested
16999
49999
108999