मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 के शुरू होने में अब सिर्फ चंद घंटे बचे हैं। सैमसंग द्वारा इस इवेंट से पहले ही S10 सीरीज और फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए जाने के बाद भी बहुत कुछ है जो MWC-2019 में लॉन्च हो सकता है। MWC-2019 में इस बार 5G डिवाइस और फोल्डेबल स्मार्टफोन पर सबकी नजर होंगी। लेकिन, इसके बावजूद भी कुछ लोकप्रिय ब्रांड बार्सिलोना में 25-28 फरवरी तक चलने वाले चार दिनों के इवेंट में अपने नए डिवाइस सामने रख सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही पांच स्मार्टफोन के बारे जो इस साल MWC-2019 में देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Nokia 9: 5 कैमरे वाला पहला स्मार्टफोन
HMD ग्लोबल अपने फ्लैगशिप फोन Nokia 9 को प्रोडक्शन में गड़बड़ी के कारण CES 2019 में लॉन्च नहीं कर पाई थी। लेकिन, MWC 2019 में ये कंपनी का ये फोन सुर्खियां बटोर सकता है। पिछले कई महीनों से Nokia 9 और Nokia 9 PureView के लीक लगातार देखने को मिल रहे हैं। इस फोन के बारे में रूमर्स हैं कि इसके पीछे कंपनी ने पांच कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही पीछे हो दूसरे होल्स में एक LED फ्लैस और एक लेजर ऑटो फोकस दे सकती है। Also Read - Apple Foldable Phone में मिलेगी iPad Mini जैसी बड़ी स्क्रीन, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान
कंपनी अपने इस फ्लैगशिप फोन की ब्रांडिंग PureView से कर रही है। नोकिया ने अपने इस स्मार्टफोन के कैमरे पर काफी ज्यादा फोकस किया है। लीक से मिली जानकारी के मुताबिक, ये स्मार्टफोन Quad–HD डिस्प्ले, Snapdragon 845 SoC, 6GB/8GB रैम और 3,300mAh कैपेसिटी वाली बैटरी से लैस हो सकता है। Also Read - OnePlus 8 Pro और OnePlus 8T स्मार्टफोन हुए सस्ते, 4 हजार रुपये तक घटी कीमत
Huawei: फोल्डेबल 5G स्मार्टफोन
चाइनीज फोनमेकर कंपनी हुवावे MWC 2019 में अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन पेश कर सकती है। कंपनी का ये फोन पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन तो नहीं होगा लेकिन ये पहला 5G फोल्डेबल स्मार्टफोन होगा। इस फोन के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन, कंपनी का दावा है कि ये फोन उसके मौजूगा फ्लैगशिप फोन Mate 20 Pro और P20 से बेहतर होंगे।
हुवावे अपने दूसरे फ्लैगशिप फोन Huawei P30 और P30 Pro MWC में लॉन्च नहीं करेगी। कंपनी इन दोनों फोनों को मार्च में पेरिस में होने वाले इवेंट में पेश करेगी।
LG G8 ThinQ
LG Electronics MWC 2019 में G सीरीज के नए फ्लैगशिप स्मार्ट पेश कर सकती है। कंपनी ने LG G8 ThinQ के बारे में कुछ जानकारियां भी शेयर की हैं। रेंडर लीक से इस स्मार्टफोन का डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। कंपनी का यह स्मार्टफोन LG G7 ThinQ की तरह दिखाई पड़ता है जो Snapdragon 855 SoC से लैस है। लीक हुई जानकारियों के मुताबिक, LG G8 ThinQ स्मार्टफोन Crystal Sound OLED (CSO) टेक्नोलॉजी के साथ आएगा।
LG कंपनी का यह स्मार्टफोन OLED डिस्प्ले है जो ऑडियो एम्प्लिफायर की तरह काम करेगा। यानी फोन की डिस्प्ले लाउडस्पीकर की तरह काम करेगी। इस फोन में G7 ThinQ की तरह बूमबॉक्स स्पीकर भी लगा होगा।
OnePlus 5G प्रोटोटाइप
MWC 2019 में OnePlus अपना 5G स्मार्टफोन पेश कर सकती है। ये तो तय है कि कंपनी का अगला स्मार्टफोन OnePlus 7 साल के मध्य तक नहीं आ रहा है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक, OnePlus अभी इस फोन का प्रोटोटाइप पेश करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक OnePlus 7 के बाद ही कंपनी अपने 5G स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। कंपनी OnePlus 7 को जून के बाद ही लॉन्च करेगी।
Sony का 21:9 एस्पेक्ट रेश्यो वाला स्मार्टफोन: Sony Xperia XA3
MWC 2019 में Sony अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Sony Xperia XA3 लॉन्च करेगी। अफवाह है कि सोनी के इस स्मार्टफोन की डिस्प्ले काफी लंबी हो सकती है। इसके साथ ही इस इवेंट में कंपनी Xperia XA3 Ultra स्मार्टफोन पेश कर सकती है। ये फोन 6.5 इंच डिस्प्ले, जिसका एस्पेक्ट रेशियो 21:9 होगा। सोनी का कहना है कि इस फोन में उसने Sony Xperia XZ3 वाला ही Quad–HD OLED स्क्रीन पैनल यूज किया है।
अगर इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो लीक जानकारियों के मुताबिक फोन के पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। कंपनी का ये फोन Qualcomm Snapdragon 855 SoC से लैस होगा, जो 6GB या 8GB रैम के साथ आ सकता है।