OnePlus 5T स्मार्टफोन को भारत में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है, यह 21 नवम्बर को सेल पर आने के बाद आज एक बार फिर से सेल के लिए उपलब्ध होने वाला है। लॉन्च के बाद ऐसा देखा गया है कि स्मार्टफोन में काफी कुछ बदला जाना जरुरी है। अगर इसे एक बढ़िया स्मार्टफोन की श्रेणी में लाकर खड़ा करना है तो, और इसके लिए कंपनी निरंतर प्रयास कर रही है। इसी को देखते हुए स्मार्टफोन के लिए OxygenOS 4.7.2 अपडेट को स्मार्टफोन के लिए जारी कर दिया गया है। Also Read - Google App कुछ OnePlus डिवाइस पर हो रही है क्रैश
इसके अलावा इसके कैमरा को लेकर काफी शिकायतें सामने आ रही थीं, जिन्हें देखते हुए अब कहा जा रहा है कि इसमें भी एक अपडेट के माध्यम से बदलाव किया जाएगा। आपको बता दी कि इस बात की जानकारी कंपनी ने अपने फोरम पर जाकर दी है है। Also Read - OnePlus 5 और OnePlus 5T को मिलने लगा नया Oxygen OS 9.0.5 अपडेट, जुड़ेंगे ये नए फीचर
Upcoming changes to the OnePlus 5T camera https://t.co/xGRAesO04G Also Read - Oneplus 5 और 5T को मिली नई Open Beta अपडेट, पहले से बेहतर हुआ गेमिंग मोड
— Carl Pei (@getpeid) November 23, 2017
यहाँ इस फोरम पर कंपनी ने कहा है स्मार्टफोन के कैमरा में काफी बदलाव किये जायेंगे, और इन बदलावों में यह निम्न बिन्दुं शामिल हैं। जैसे:
1. OnePlus 5T स्मार्टफोन के डुअल कैमरा में काफी सुधार किये जाने वाले हैं, जैसे इसकी कम रौशनी वाली फोटोग्राफी को बदला जाएगा। और जहां फोटो की डिटेल्स की बाद आती है उसमें भी सुधार किये जायेंगे
2. सेल्फी कैमरा में भी काफी सुधार होंगे, इसे ज्यादा नेचुरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है
3. ब्यूटीफिकेशन मोड को एशिया के बाजारों में ही डिफ़ॉल्ट ऑन किया जाएगा।
इन बदलावों को लेकर कंपनी ने यूजर्स से फीडबैक मांगे थे जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है कि इसे बदला जाएगा। इन सभी बदलावों को अगले सप्ताह से एक समूह के बीच में टेस्ट किया जाना शुरू किया जाएगा और दिसम्बर की शुरुआत में इसे सभी के लिए जरी कर दिया जाएगा। अभी हाल में ही एक नए अपडेट के माध्यम से स्मार्टफोन में यह सब बदलाव भी किये गए हैं:
1. फिंगरप्रिंट अनलॉक के लिए ऑप्टिमाइजेशन
2. फेस अनलॉक के लिए ऑप्टिमाइजेशन
3. स्क्रीन जेस्चर्स की एक्यूरेसी में बदलाव
4. 4K विडियो रिकॉर्डिंग के समय EIS में बदलाव
5. वाई-फाई WPA2 का सिक्यूरिटी पैच
6. इसके अलावा बग फिक्स के साथ साथ और बहुत से बदलाव इसमें हुए हैं।
You Might be Interested
37999
Buy Now32999