Vivo V17 आज से भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध हो गया है। इस फोन को Amazon, Flipkart और Vivo इंडिया ई-स्टोर से खरीदा जा सकता है। Vivo V17 को हाल में भारत में लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस स्टोरेज को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है। कंपनी ने भारत में इसका 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया है। हम आपको यहा इस स्मार्टफोन से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - एक Vivo V17 स्मार्टफोन की खरीद पर दूसरा फ्री, ये है ऑफर
Vivo V17 Launch: Price in India and Availability
कंपनी ने Vivo V17 को भारत में 22,990 रुपये की कीमत में पेश किया है। इस फोन को मिडनाइट ओशियन और ग्लेशियर आइस कलर में खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर की बात की जाएं तो Flipkart से खरीदते समय अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card या फिर ICICI Bank Credit and Debit Cards से पेमेंट करते हैं तो आपको 5 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Amazon से खरीदते समय Kotak bank Credit Card EMI and Debit Card EMI करवाने पर 10 पर्सेंट डिस्काउंट मिल रहा है। फोन को नो कॉस्ट EMI के साथ भी खरीदा जा सकता है। Also Read - Vivo V17 vs Xiaomi Redmi Note 8 Pro vs Realme XT: प्राइस, फीचर्स और कैमरा में कौन है दमदार
Also Read - Vivo V17 भारत में 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Vivo V17 Launch: Specifications and Features
Vivo V17 में 6.44-inch Full HD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल्स का है। फोन में सुपर एमोलेड डिस्प्ले के साथ इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। कंपनी ने फोन में Qualcomm Snapdragon 675 SoC के साथ 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दी है। फोन की स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। Vivo V17 में पंच होल डिस्प्ले डिजाइन के साथ 32मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Vivo V17 के बैक में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके बैक में 48मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा दूसरा सेंसर 8मेगापिक्सल का है जो अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। इसके अलावा तीसरा सेंसर 2मेगापिक्सल डेडिकेटिड मैक्रो सेंसर का है। फोन में चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। स्मार्टफोन एंड्रॉइड पाई बेस्ड Funtouch OS 9.2 पर ऑपरेट होता है। कंपनी ने फोन में 4,500mAh बैटरी दी है जो 18W फास्च चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। स्मार्टफोन को glacier ice और midnight ओशियन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Features | Vivo V17 |
---|---|
Price | 22990 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 675 SoC |
OS | Android 9 Pie with FunTouch OS |
Display | Super AMOLED-6.44-inch FHD+ |
Internal Memory | 8GB RAM with 128GB storage |
Rear Camera | Quad – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,500mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
24990
27990