चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo का नेक्सट प्लैगशिप डिवाइस X23 होगा, जिसे 20 अगस्त को लॉन्च किया जा सकता है। Vivo X23 को लेकर अफवाह है कि यह पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10जीबी रैम दी जाएगी।
इस स्मार्टफोन के लॉन्त की जानकारी चीन के एक टेक ब्लॉगर द्वारा सामने आई है। ब्लॉगर ने Vivo NEX स्मार्टफोन में वीवो वॉयस असिस्टेंट, Joviसे बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। इसमें असिस्टेंट ने Vivo X23 के 20 अगस्त को लॉन्च होने की पुष्टि की है।
फिलहाल ऑफिशियल तौर पर Vivo की ओर से इस स्मार्टफोन के लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Vivo इस स्मार्टफोन को अपनी X-सीरीज के अंदर पेश करेगी। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी का यह डिवाइस Oppo R17 को टक्कर देगा।
फिलहाल Vivo X23 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। GizmoChina की रिपोर्ट के अनुसार X23 को दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा। इसके एक वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 670 और दूसरे वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 710 होगा। उम्मीद की जा रही है कि यह डिवाइस पहला स्मार्टफोन होगा, जिसमें 10जीबी रैम होगी।
सामने आई जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में 6जीबी रैम+ 4जीबी रैम ड्यूल चैनल मॉड्यूल में होगी। इसके अलावा डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। हाल ही में वीवो के दो स्मार्टफोन को 3सी सर्टिफिकेशन मिला था। इन डिवाइस का मॉडल नंबर V1809A और V1809T था।
You Might be Interested
35990