Vivo ने चीन में अपना सबसे लेटेस्ट मोबाइल फोन वीवो Y9s लॉन्च कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन चीन में रूस में लॉन्च हुए Vivo V17 स्मार्टफोन का रीब्रांडेड वर्जन है। बता दें कि यह स्मार्टफोन भारत में 9 दिसंबर को लॉन्च होना है। इस स्मार्टफोन की खासियत Qualcomm Snapdragon 665 SoC, 8GB रैम, 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,500mAh बैटरी, 32-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा आदि है। यहां हम आपको इस स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशंस और उपलब्धता की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Vivo V17 स्मार्टफोन में होगी पंच-होल डिस्प्ले, पोस्टर हुआ लीक
Vivo Y9s: Price, Availability and Specifications
Vivo Y9s चीन में 6 दिसंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे चीन में RMB 1,998 (लगभग 20,400 रुपये) कीमत में लॉन्च किया गया है। यह स्मार्टफोन केवल एक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB रैम और 128GB स्टोरेज शामिल है। इस स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – Glazed Blue, Nebula Blue और Symphony of Light में लॉन्च किया गया है। Also Read - Vivo V17 स्मार्टफोन पंच-होल डिजाइन के साथ भारत में 9 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च
Vivo Y9s Specifications and Features
Vivo Y9s स्मार्टफोन में 6.38-इंच की फुल HD+ Super AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसमें कंपनी ने Snapdragon 665 SoC के साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेद दी है। इसमें कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट स्केनर दिया है। फोन के बैक में क्वार्ड कैमरा सेटअप दिया है। प्राइमेरी कैमरा 48-MP का Samsung GM1 सेंसर है। दूसरा कैमरा सेंसर 8-MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और तीसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस के साथ-साथ 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। वीवो ने इस फोन में 4,500mAh की बैटरी दी है। यह फोन Android 9 पर बेस्ड कंपनी के कस्टमाइज्ड FunTouch OS पर रन करता है।
Features | Vivo V17 |
---|---|
Price | – |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie with FunTouch OS |
Display | 6.38-inch FHD+ |
Internal Memory | 8GB RAM with 128GB storage |
Rear Camera | Quad – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 32MP |
Battery | 4,500mAh |
Story Timeline
You Might be Interested
24990