Xiaomi का Redmi Note 8 आज यानी 12 नवंबर 2019 को Flash Sale के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 8 को दोपहर 12 बजे Amazon.in, Mi.com और Mi Home Stores के जरिए खरीदने का मौका मिलेगा। इस स्मार्टफोन की यूएसपी Qualcomm Snapdragon 665 SoC, 48-मेगापिक्सल का Samsung GM-1 सेंसर वाला क्वॉड रियर कैमरा आदि है। इस स्मार्टफोन को पहले भी कई बार सेल के लिए पेश किया जा चुका है। हम आपको यहां इस स्मार्टफोन का प्राइस और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी देने जा रहे हैं। Also Read - Xiaomi Republic Day Sale शुरू, स्मार्टफोन्स और TV पर बंपर डिस्काउंट
Redmi Note 8 price in India, sale offers
Xiaomi ने भारत में Redmi Note 8 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका पहले वेरिएंट 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 9,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। इसका एक हाई-एंड वेरिएंट है, जिसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है। इन स्मार्टफोन को Moonlight White, Neptune Blue और Space Black कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। Redmi Note 8 को Amazon India से खरीदने पर एयरटेल के साथ डबल डाटा ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर 249 रुपये और 349 रुपये वाले प्रीपेड प्लान के साथ दिया जा रहा है। इसके साथ ही HDFC Bank debit cards के जरिए पेमेंट करने पर 500 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है। ICICI Bank Credit EMI ट्रांजैक्शन के जरिए 1500 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Also Read - Xiaomi Mi TV हुए महंगे, इन मॉडल्स के लिए देनी होगी ज्यादा कीमत
Xiaomi Redmi Note 8 Specifications
Redmi ने इस स्मार्टफोन में 6.3-इंच की वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिस्प्ले दी है। स्मार्टफोन के फ्रंट और बैक में Coring Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन जोड़ी गई है। स्मार्टफोन 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ आता है। Redmi Note 8 में कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 665 SoC दिया है। स्मार्टफोन के बैक में क्वॉड-कैमरा सेटअप है और साथ ही फिजिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी सेट किया है। इस स्मार्टफोन में शामिल क्वॉड कैमरा सेटअप में 48-मेगापिक्सल का Samsung GM-1 प्राइमरी कैमरा सेंसर सेट किया गया है। Also Read - Amazon Mega Salary Days: नए साल में अमेजन पर सेल, मिलेंगे ढेरों डिस्काउंट-ऑफर
[/link-
to-post]
इसके अलावा अन्य तीन कैमरा में 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा लेंस, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल किए गए हैं। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 13-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया है। Redmi Note 8 में 4,000mAh की बैटरी शामिल की गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्टफोन में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, NFC भी शामिल किया गया है। इसके अलावा डाटा ट्रांस्फर और चार्जिंग के लिए USB Type-C पोर्ट दिया है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन में 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किया है।
Features | Xiaomi Redmi Note 8 |
---|---|
Price | 9999 |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 665 SoC |
OS | Android 9 Pie with MIUI |
Display | 6.3-inch FHD+ |
Internal Memory | 4GB RAM + 64GB storage |
Rear Camera | Quad – 48MP + 8MP + 2MP + 2MP |
Front Camera | 13MP |
Battery | 4,000mAh |