xiaomi Mi 10 Mi Box Mi True Wireless Earphones 2 launched india today : Mi 10 स्मार्टफोन को आज भारत में एक ऑनलाइन इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। भारत में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन है, इसलिए Xiaomi (शाओमी) ने एक ऑनलाइन इवेंट (how to watch live stream 108 MP camera Mi 10 in india) का आयोजन किया है, जहां इस 108 मेगापिक्सल रियर कैमरा वाले स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी Mi Box और Mi True Wireless Earphones 2 को भी लॉन्च करेगी। Mi 10 पहले ही अमेजन इंडिया पर लिस्ट हो गया है। इस स्मार्टफोन के लिए प्री-ऑर्डर आज दोपहर 2PM पर शुरू हो जाएंगे, जो 17 मई तक चलेंगे।
Mi 10 को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 865 SoC दिया गया है। अगर आप इस इवेंट को लाइव अपने मोबाइल पर देखना चाहते हैं तो आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग अपने मोबाइल पर देख सकते हैं। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - शाओमी भारत में लॉन्च करेगा Mi Box, नॉन स्मार्ट टीवी को पर ले पाएंगे Smart TV का मजा
How to watch live launch event of Mi 10
कंपनी का ऑनलाइन इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। कंपनी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग YouTube और Mi.com के साथ अपने सोशल हैंडल्स पर करेगी। इसके अलावा आप नीचे दिए लंक पर क्लिक करके भी इवेंट को लाइव देख सकते हैं। स्मार्टफोन के प्री-ऑर्डर अमेजन पर दोपहर 2 बजे शुरू हो जाएंगे। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 2,499 रुपये वाला Mi Wireless Powerbank फ्री मिलेगा। Also Read - शाओमी ने लॉन्च की Mi Commerce सर्विस, घर बैठे रिटेल स्टोर से कर पाएंगे खरीदारी
Also Read - शाओमी ने लॉन्च की Antibacterial T-shirt, जानिए क्या है कीमत
Mi 10 की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.7-inch AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 1,120 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। डिवाइस में सिंगल होल पंच डिस्प्ले डिजाइन मिलता है और इसका पैनल 90Hz रिफ्रेश रेट और 180Hz टच सैंपलिंग सपोर्ट के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 865 चिपसेट मौजूद है। पावर के लिए इसमें 4,780mAh की बैटरी लगी है। यह फोन 30W वायर्ड फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इसमें 10W रिवर्स वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी है। फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जिसका मुख्य कैमरा लेंस 108 मेगापिक्सल का है। इसमें13MP+2MP+2MP के लेंस दिए गए हैं। फोन 8K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
Mi 10 की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने CNY 3999 की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय रुपये के हिसाब से 40,910 रुपये होती है। यह कीमत इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज की है। इसके 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल को CNY 4,299 की कीमत में खरीदा जा सकता है। भारतीय रुपये में यह कीमत 43,980 रुपये होती है। इसका एक हाई एंड वेरिएंट है जिसे CNY 4,699 की कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की है। भारतीय रुपये में यह कीमत 48,080 रुपये होती है।
Mi True Wireless Earphones 2
इस True Wireless Earphones को मार्च में ग्लोबली पेश किया गया था। कंपनी ने इसे EUR 80 (लगभग 6,600 रुपये) में पेश किया था। कंपनी ने इन्हें चार्जिंग केस के साथ पेश किया है। ये डिवाइस ब्लूटुथ 5.0 के साथ आएंगे। कंपनी ने इसमें 14.2mm के ड्राइवर दिए हैं। सिंगल चार्ज पर ये ईयरबड 4 घंटे का बैटरी लाइफ देते हैं। वहीं चार्जिंग केस से इसमें 14 घंटे का बैटरी लाइफ मिलता है।
Mi Box
इस एंड्रॉयड टीवी बॉक्स की मदद से यूजर्स नॉन स्मार्ट टीवी को स्मार्ट टीवी में कंवर्ट कर पाएंगे। Xiaomi लंबे समय से Mi Box को इंटरनेशनल मार्केट में बेच रहा है। यह स्मार्ट टीवी के मुकाबले काफी सस्ता है। Mi Box की मदद से यूजर्स अपने नॉन स्मार्ट टीवी में Android TV के फीचर एक्सेस कर पाएंगे और स्मार्ट टीवी में कंवर्ट कर पाएंगे। फिलहाल यह साफ नहीं है कि शाओमी अपने Mi Box का कौन सा वर्जन भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाएगा। उम्मीद है कि शाओमी भारत में Android TV 9 Pie पर रन करने वाले टीवी बॉक्स को लॉन्च करेगा जो कि बेहतर चिपसेट और अपडेट रिमोट कंट्रोलर के साथ लॉन्च किया जाएगा।
Mi Box की बात करें तो यह 60 फ्रेम पर सेकेंड पर 4K स्ट्रीमिंग सपोर्ट करता है। लेकिन इसके लिए आपके टीवी 4K रेज्यूलेशन को सपोर्ट करना चाहिए। Mi Box एचडीआर स्ट्रीमिंग भी सपोोर्ट करता है। Mi Box एंड्रॉयड टीवी पर रन करता है। इसमें आप Google Play Store, Google Assistant को एक्सेस कर पाएंगे।
Story Timeline
You Might be Interested
49999