Xiaomi Mi 10i 5G India launch : Xiaomi भारत में 5 जनवरी को नया स्मार्टफोन नया स्मार्टफोन Mi 10i को लॉन्च करेगी। शाओमी का यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च किए गए Redmi Note 9 Pro 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। Mi 10i स्मार्टफोन के लॉन्च शाओमी के सीईओ मनु कुमार जैन ने ट्वीट कर कंफर्म किया है। शाओमी Mi 10i स्मार्टफोन को 8GB तक की रैम और कई सारे कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगा। Also Read - Redmi Note 10 सीरीज फरवरी में हो सकती है लॉन्च, मिलेगा 64MP का कैमरा और 6000mAh की बैटरी
Mi 10i स्मार्टफोन के लॉन्च से पहले Amazon India पर बने लेंडिंग पेज में इस स्मार्टफोन की सभी स्पेसिफिकेशन रिवील हुई हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को लॉन्च होगा। शाओमी का Mi 10i स्मार्टफोन Snapdragon 750G SoC के साथ पेश किया जाएगा। शाओमी का यह स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर के साथ पेश किया जाएगा। Also Read - 32MP सेल्फी, 64MP बैक कैमरे वाले Redmi Note 9 Pro Max को 4000 रुपये सस्ते में खरीदने का मौका
Also Read - OnePlus 9, OnePlus 9 Pro की नई लीक, सामने आए कई फीचर्स
शाओमी का कहना है कि अपकमिंग Mi 10i 5G स्मार्टफोन में कंपनी ब्रांड न्यू 108 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर ऑफर करेगी। Xiaomi Mi 10i स्मार्टफोन Mi 10T Lite से अलग होगा। खबरों की मानें तो Mi 10i 5G स्मार्टफोन में 6.67 इंच की IPS LCD डिस्प्ले दी जा सकती है। इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन HDR10 और रिफ्रेश रेट 120 Hz है।
Mi 10i 5G स्मार्टफोन में शाओमी 4,820 mAh की बैटरी ऑफर कर सकती है। यह स्मार्टफोन 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ पेश किया जाएगा। मनु कुमार जैन ने शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफोन Mi 10i को टीज करते हुए कहा कि Mi 10i का ‘i’ का मतलब इंडिया है। इसे शाओमी की इंडिया टीम ने इंडियन मार्केट के ट्रेंड को देखते हुए डिजाइन किया है।
Mi 10i 5G : India Price
Mi 10i 5G स्मार्टफोन की सीधी टक्कर OnePlus Nord, Vivo V20 Pro, Moto G 5G स्मार्टफोन से होनी है। Mi 10i 5G स्मार्टफोन को भारत में 25 हजार रुपये तक की कीमत में पेश किया जा सकता है। इंडियन मार्केट में शाओमी एग्रेसिव प्राइस रेंज में इस फोन को 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है।