शाओमी इंडिया जल्द ही एक नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने की योजना में है। कंपनी 5 जनवरी 2021 को अपना नया स्मार्टफोन बाजार में लॉन्च करने वाली है। टीजर पोस्टर के मुताबिक यह स्मार्टफोन 108MP के प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ लॉन्च हो सकता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन के कैमरा लेआउट को भी कंपनी ने टीज किया है, जो Mi 10i स्मार्टफोन हो सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह स्मार्टपोन Redmi Note9 Pro 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा। शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने चीनी बाजार में हाल में ही एक्सक्लूसिव Redmi Note 9 सीरीज लॉन्च की है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
इस सीरीज में कंपनी ने तीन स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं, जिसमें से 4G वेरिएंट यानी Redmi Note 9 4G स्मार्टफोन भारतीय बाजार में Redmi 9 Power के नाम से लॉन्च हुआ है। हालांकि इस स्मार्टफोन को कंपनी ने हल्के बदलाव के साथ लॉन्च किया है। इसके भारतीय वेरिएंट में कंपनी ने 2-मेगापिक्सल का एक माइक्रो कैमरा जोड़ा है। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
इसी प्रकार से Redmi Note9 Pro 5G स्मार्टफोन को कंपनी भारतीय बाजार में Mi 10i के नाम से लॉन्च कर सकती है। हालांकि शाओमी इंडिया ने स्मार्टफोन की ब्रांडिंग की अभी तक पुष्टि नहीं की है। यह स्मार्टफोन 5 जनवरी को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है। इसका मतलब यह भी है Mi 10i कंपनी का पहला स्मार्टफोन को होगा जो अगले साल लॉन्च होगा। Also Read - Flipkart Big Saving Days 2021: Moto G 5G पर धमाकेदार ऑफर, फ्लिपकार्ट की नई सेल में बंपर छूट
Redmi Note9 Pro 5G (Mi 10i) स्पेसिफिकेशन्स
यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में LCD स्क्रीन दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए 4,820mAh की बैटरी दी गई है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 6.67 इंच के डिस्प्ले पैनल के साथ आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में LCD स्क्रीन दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 750G प्रोसेसर पर रन करता है। फोन को पावर देने के लिए 4,820mAh की बैटरी दी गई है। फोन Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है।