चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi जल्द ही अपने एक और प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च करने वाली है। Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro को इस सीरीज के तहत लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन्स को कंपनी के 28 सितंबर को आयोजित होने वाले इवेंट में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही इस सीरीज के Mi 10T Pro को भारत के BIS और अमेरिका के FCC सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro में होगा 120x जूम (Zoom) वाला कैमरा और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट!
इससे पहले भी रिपोर्ट्स सामने आई थी जिसमें Mi 10T को Apollo कोडनेम के साथ और Mi 10T Pro को Apollo Pro कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया था। FCC के डॉक्यूमेंट्स में Mi 10T Pro को दो मॉडल नंबर्स M2007J3SG और M2007J3SY के नाम से लिस्ट किया गया है। इसमें Wi-Fi6, ब्लूटूथ और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स को स्पॉट किया गया है। दोनें ही डिवाइसेज Android OS पर आधारित MIUI 12 पर रन करेंगे। Also Read - Redmi Note 10 और Mi 11 Series की लॉन्च से पहले फीचर्स आए सामने
Mi 10T Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
FCC लिस्टिंग के मुताबिक, Mi 10T Pro को दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में देखा गया है। पहले आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस स्मार्टफोन को 6.67 इंच के IPS LCD 144Hz डिस्प्ले पैनल के साथ लॉन्च किया जा सकता है। ये फुल एचडी प्लस रिजोल्यूशन को सपोर्ट करेगा और इसका आसपेक्ट रेश्यो 19.5:9 हो सकता है। यह प्रीमियम स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 SoC पर काम करेगा। Also Read - Flipkart Big Saving Days Sale 2021: धमाकेदार ऑफर, Samsung Galaxy S20+ पर मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
वहीं, Mi 10T को मिड रेंज के नए Qualcomm Snapdragon 7 सीरीज के 5G चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके बैक में 64MP का ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। ये 6GB RAM + 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है। Mi 10T Pro में 108MP का क्वाड रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिलेगा। इन दोनों डिवाइसेज के अन्य फीचर्स एक जैसे ही होंगे। दोनों ही डिवाइसेज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएंगे। इन दोनों डिवाइसेज की कीमतें भी सामने आ चुकी हैं।
You Might be Interested
49999