Mi 11 Lite स्मार्टफोन को शाओमी 29 मार्च को Mi 11 Pro और Mi 11 Ultra के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। Mi 11 Lite के लॉन्चिंग से पहले इस फोन के 4G और 5G वेरिएंट्स के रेंडर और स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो इसमें पंच होल कैमरा, स्क्वायर रियर कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम डिजाइन के साथ पेश किया गया है। Mi 11 Lite स्मार्टफोन को ब्लैक, पर्पल और गोल्ड कलर वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन का 4G वेरिएंट Snapdragon 732G चिपसेट और 5G वेरिएंट Snapdragon 765G SoC के साथ पेश किया जा सकता है। Also Read - Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें खास बातें
Mi 11 Lite specifications (लीक)
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में 6.55-इंच की AMOLED डिस्प्ले FHD+ पिक्सल रेजलूशन (1,080 X 2,400) वाला दिया जा सकता है, जिसमें सेल्फी के लिए पंच होल कटआउट और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12 पर रन करता है। इस फोन में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग दिया जा सकता है। इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें प्राइमेरी कैमरा 64MP और 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 5MP का मैक्रो कैमरा दिया जा सकता है। Also Read - Redmi का गेमिंग फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, मिलेगा 64MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
Mi 11 Lite स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। शाओमी का यह फोन दो वेरिएंट्स 6GB+128GB और 8GB+128GB में पेश किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में 5G/4G, डुअल बेंड Wi-Fi, Bluetooth, GPS, और USB Type-C पोर्ट दिया जा सकता है। Also Read - Redmi 10 series और Redmi Note 10s जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सामने आई जानकारी
Mi 11 Lite price
Mi 11 Lite 5G की कीमत की बात करें तो 6GB+128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट को 399 यूरो (करीब 34,400 रुपये) और 8GB+128GB वेरिएंट को 429 यूरो (करीब
36,900 रुपये) में पेश किया जा सकता है। यह फोन ब्लैक, यल्लो और ग्रीन कलर में लॉन्च किया जाएगा।
Mi 11 Lite 4G का बेस वेरिएंट 6GB+128GB स्टोरेज के साथ 279 यूरो (करीब 24,000 रुपये) और 8GB+128GB स्टोरेज को 329 यूरो (करीब 28,300 रुपये) में पेश किया जा सकता है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर में पेश किया जा सकता है।