Xiaomi ने पिछले महीने Mi 11 स्मार्टफोन लॉन्च किया और इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह दुनिया का पहला Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट वाला स्मार्टफोन है। लॉन्चिंग के कुछ दिनों बाद यह डिवाइस चीन में सेल पर आया। कंपनी ने Mi 11 की सेल्स नंबर को रिलीज किया है, जो बताती है कि इस फोन की पॉपुलैरिटी कितनी है। शाओमी ने बताया है कि उन्होंने Mi 11 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स 21 दिनों में बिक गई है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Lite के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, कम कीमत में मिलेगा 5G और 8GB RAM
स्मार्टफोन की पहली सेल में Mi 11 की 5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकी थी। यह स्मार्टफोन 1 जनवरी को पहली बार सेल पर आया। उस वक्त कंपनी ने बताया था कि पहली सेल में Xiaomi ने सिर्फ 5 मिनट में 1.5 अरब युआन (लगभग 17 अरब रुपये) का रेवेन्यू जनरेट किया है। Also Read - MWC Shanghai 2021 में Realme GT से उठा पर्दा, जानें क्या होगा खास
Xiaomi Mi 11 Price
यह स्मार्टफोन तीन वेरिएंट में आता है। Xiaomi Mi 11 के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,999 युआन (लगभग 45 हजार रुपये) है। जबकि फोन का 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 4299 युआन (लगभग 48,500 रुपये) की कीमत पर आता है। वहीं फोन का टॉप वेरिएंट यानी 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 4699 युआन (लगभग 53 हजार रुपये) की कीमत पर आता है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Lite की फोटो लीक, दमदार फीचर्स के साथ होगा लॉन्च
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi 11 में 6.81 inch का कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर पंच होल और Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन के साथ आता है। यह स्क्रीन ना केवल Mi 10 5G से बड़ी है, बल्कि ज्यादा शार्प भी है। Mi 11 में 120Hz का रिफ्रेश रेट और 480Hz का टच सैंपलिंग रेट मिलता है, जो सबसे ज्यादा है। स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी दी गई है, जो 55W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।
स्मार्टफोन Snapdragon 888 चिपसेट पर काम करता है और इसमें 8GB व 12GB की LPDDR5 RAM के साथ-साथ 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर स्कैनर दिया गया है, जो फोन अनलॉक करने के अतिरिक्त हर्ट रेट मॉनिटरिंग और ऑथेराइजिंग पेमेंट्स कर सकता है। अन्य फीचर की बात करें तो यह फोन Harman Kardon,डुअल नैनो सिम सपोर्ट, NFC, IR Blaster, Wifi 6 और Bluetooth 5.2 आदि के साथ आता है। स्मार्टफोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12 पर रन करता है।
Features | Xiaomi Mi 11 |
---|---|
Price | – |
Chipset | |
OS | |
Display | Custom-WQHD-6.81 inch-3200 x 1440 |
Internal Memory | |
Rear Camera | 108MP+13MP+5MP |
Front Camera | |
Battery | 4600mAh |