Xiaomi M11 को दिसंबर में स्टैंड अलोन स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया गया था। यह Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन था। चीनी स्मार्टफोन कंपनी अब अपने इस स्मार्टफोन के प्रो मॉडल Mi 11 Pro को फरवरी में लॉन्च कर सकती है। Mi 11 Pro के बारे में एक और नई लीक सामने आई है, जिसमें फोन के कैमरे डिजाइन और फीचर के बारे में खुलासा हुआ है। Also Read - Flipkart Sale: 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 6GB RAM और 20MP सेल्फी कैमरा वाले Xiaomi Mi 10T पर जबरदस्त Offer
चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर Mi 11 Pro का पोस्टर लीक हुआ है जिसमें फोन के कैमरे स्पेसिफिकेशन और डिजाइन का खुलासा हुआ है। लीक हुए पोस्टर के मुताबिक, Mi 11 Pro को 10x Periscope लेंस के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन 120x तक के डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है जो कि Galaxy S21 Ultra के 100x जूम से ज्यादा होगा। फोन के बैक में 108MP कैमरा दिया जा सकता है। Also Read - Oppo F19 Pro और Oppo F19 Pro+ 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, Oppo Band Style की भी एंट्री
Also Read - Xiaomi Redmi TV भारत में 17 मार्च को होगा लॉन्च, 7 फीट से भी बड़ी हो सकती है स्क्रीन
Mi 11 Pro के संभावित फीचर्स
लीक्ड पोस्टर में फोन के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेट-अप देखने को मिला है। फोन का प्राइमरी सेंसर 108MP का होगा। इसके अलावा एक 50MP का सेकेंडरी कैमरा दिया जा सकता है। कंपनी अपने Mi 11 के बेस और प्रो मॉडल के अलावा दो अन्य मॉडल- Mi 11 Extreme Edition और Mi 11 Lite भी लॉन्च कर सकती है। Xiaomi अपने इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन को चीनी नव वर्ष यानी 12 फरवरी को लॉन्च कर सकती है।
Mi 11 Pro के फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन 6.81 इंच के AMOLED 2K डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। इसके डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz हो सकती है, साथ ही इसका टच सैम्प्लिंग रेट 480Hz तक हो सकता है। यह स्मार्टफोन भी Qualcomm Snapdragon 888 SoC के साथ आ सकता है।
इस 5G फ्लैगशिप स्मार्टफोन के अन्य फीचर की बात करें तो यह 4,000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है। इस फोन के बारे में पहले जो लीक्स सामने आई थी उसके मुताबिक, यह 120W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 80W की वायरलेस चार्जिंग फीचर के साथ आ सकता है। फोन Android 11 पर बेस्ड MIUI 12 पर काम करेगा।
Features (Rumored) | Xiaomi Mi 11 Pro |
---|---|
Launch Date | 12 February (Expected) |
Chipset | Qualcomm Snapdragon 888 SoC |
OS | Android 11 based MIUI 12 |
Display | Custom-WQHD-6.81 inch-3200 x 1440, 2K Display |
Internal Memory | 8GB/12GB RAM + 128GB/256GB Storage |
Rear Camera | 108MP+50MP+5MP |
Front Camera | 44MP |
Battery | 4600mAh (120W wired fast charging, 80W Wireless charging) |