Xiaomi Mi 11 Pro और Xiaomi Mi 11 Ultra स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं। कंपनी इन दोनों फोन को चीन में सोमवार को लॉन्च कर सकती है। यह स्मार्टफोन 29 मार्च की शाम 7:30 CST (भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे) लॉन्च होगा। इसकी जानकारी शाओमी ने दी है। शाओमी ने ट्विटर पर मेगा इवेंट को टीज किया था, जो 29 मार्च को होगा। बाद कंपनी ने इस बात की जानकारी दी कि इस इवेंट में दो स्मार्टफोन लॉन्च होंगे। यह जानकारी चीनी सोशल मीडिया Weibo पर शेयर की है। Also Read - Redmi 10 series और Redmi Note 10s जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सामने आई जानकारी
पिछले कुछ वक्त से यह दोनों फोन चर्चा में बने हुए हैं। इसके अलावा Mi 11 Lite स्मार्टफोन को लेकर भी कुछ रिपोर्ट्स आ रही हैं, लेकिन अभी तक शाओमी ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। चीनी कंपनी इन स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर, होल पंच डिजाइन जैसे फीचर के साथ लॉन्च कर सकती है। Also Read - Upcoming Smartphone in April: सबसे सस्ते 5G से लेकर प्रीमियम तक Samsung, Xiaomi, iQOO, Oppo के ये स्मार्टफोन होने वाले हैं लॉन्च, देखिए पूरी लिस्ट
Also Read - Xiaomi Mi 11 Ultra और Mi 11X स्मार्टफोन्स के साथ Mi QLED TV 75 भी 23 अप्रैल को होगा लॉन्च, जानें डिटेल
Xiaomi Mi 11 Ultra specifications: क्या होगा खास
अल्ट्रा वेरिएंट में 6.8-inch का कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को हाल में इंडोनेशिया में सर्टिफिकेशन मिला है और इसका कथित हैंड्स ऑन वीडियो भी सामने आया है। यह स्मार्टफोन Mi 11 सीरीज का टॉप-एंड मॉडल होगा। इस फोन में कंपनी Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर दे सकती है, जो Mi 11 में देखने को मिलता है।
इस फोन में 5000mAh की बैटरी और 67W की वायर्ड चार्जिंग मिलेगी। इसके साथ ही फोन में 10W की रिवर्स चार्जिंग भी मिलती है। फोन में Harman Kardon का स्पीकर मिलता है। इसके अतिरिक्त डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आ सकता है। फोन में Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन मिल सकती है।
डिवाइस के कैमरे की बात करें तो इसमें फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ कंपनी 48-megapixel का वाइड एंगल शूटर और 48-megapixel का टेलीफोटो लेंस दे सकती है। फोन का हैंड्स ऑन वीडियो पहले ही लीक हुआ है। फ्रंट में कंपनी 20-Megapixel का सेल्फी शूटर मिल सकता है।
Mi 11 Pro में क्या होगा खास
यह स्मार्टफोन 120x zoom के साथ आ सकता है। स्मार्टफोन की एक तस्वीर चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर शेयर हुई है, जिसमें फोन का क्वाड रियर कैमरा सेटअप नजर आता है। इसके अतिरिक्त स्मार्टफोन में Mi 11 जैसे ही फीचर दिए जा सकते हैं।