Xiaomi Mi 11 vs Mi 10 : Xiaomi ने अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह स्मार्टफोन अब तक का सबसे दमदार स्मार्टफोन है। Mi 11 स्मार्टफोन को शाओमी ने Qualcomm का सबसे लेटेस्ट और फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 Soc के साथ लॉन्च किया है। Also Read - Redmi K40 सीरीज में होंगे Snapdragon 888 SOC वाले दो फोन, इतनी होगी शुरुआती कीमत
सबसे दिलचस्प है कि शाओमी ने Mi 10 सीरीज के Mi 10 और Mi 10 Pro स्मार्टफोन के लॉन्च के आठ महीने बाद ही Mi 11 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। यहां हम आपको बताएंगे कि शाओमी ने Mi 11 स्मार्टफोन को Mi 10 के मुकाबले (Xiaomi Mi 11 vs Mi 10) कितना अपग्रेड किया है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
Xiaomi Mi 11 vs Mi 10 : डिस्प्ले
लेटेस्ट Mi 11 स्मार्टपोन मे कंपनी ने 6.81-इंच की AMOLED 120Hz WQHD+ 2K डिस्प्ले है। इसमें कंपनी ने पंच होल डिस्प्ले दी गई है, जो Corning Gorilla Glass Victus प्रोटेक्शन के आती है। Also Read - Vivo के सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन X60 Pro+ की लॉन्च डेट आई सामने, जानें फीचर्स
शाओमी के पिछले सीरीज Mi 10 स्मार्टफोन में कंपनी 6.67-इंच की AMOLED FHD+ 90Hz FHD+ डिस्प्ले दी है। इसमें भी सेल्फी के लिए पंच होल डिस्प्ले दी है। Mi 10 स्मार्टफोन की डिस्प्ले को Gorilla Glass 5 की प्रोटेक्शन के साथ लॉन्च किया गया था।
Xiaomi Mi 11 vs Mi 10 : कैमरा
Mi 11 स्मार्टफोन को 108MP वाइड एंगल लेंस के साथ 13MP अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 5MP टेली मैक्रो कैमरा सेंसर के साथ पेश किया गया है। वहीं Mi 10 स्मार्टफोन में कंपनी ने क्वाड कैमरा सेटअप दिया था, जिसमें 108MP प्राइमेरी कैमरा लेंसर, 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो सेंसर दिया गया था। फ्रंट कैमरा सेंसर की बात करें तो Mi 11 और Mi 10 दोनों ही स्मार्टफोन में 20MP का कैमरा सेंसर दिया गया है।
Xiaomi Mi 11 vs Mi 10 : परफॉर्मेंस
शाओमी का लेटेस्ट Mi 11 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट के साथ X60 मॉडेम के साथ पेश किया गया है। शाओमी के इस फोन को 12GB तक की RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
इसके साथ ही Mi 10 स्मार्टफोन को Qualcomm Snapdragon 865 5G चिपसेट के साथ पेश किया गया है। इसके साथ ही यह फोन 8GB की RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।
Xiaomi Mi 11 vs Mi 10 : बैटरी
Mi 11 स्मार्टफोन को 4,600mAh की बैटरी के साथ पेश किया है। शाओमी का यह फोन 55W वायर्ड फास्ट चार्ज, 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के साथ 10W की रिवर्स चार्ज को सपोर्ट करता है। वहीं Mi 10 स्मार्टफोन को शाओमी ने बड़ी 4,780mAh की बैटरी के साथ 30W वायर्ड फास्ट चार्ज, 30W वायरलेस चार्ज के साथ रिवर्स चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया था।