Xiaomi 29 मार्च को Mi 11 Series को ग्लोबली लॉन्च करने जा रही है। इस सीरीज के Mi 11 Pro, Mi 11 Ultra के अलावा Mi Mix स्मार्टफोन और Mi Band 6 भी पेश किया जाएगा। कंपनी इस ग्लोबल लॉन्च इवेंट को और भी ग्रैंड बनाने के लिए Mi 11 Lite या Mi 11 Youth Edition 5G फोन भी पेश करने जा रही है। Also Read - Xiaomi Mi 11X और Mi 11X Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, जानें खास बातें
Mi 11 Lite को पिछले दिनों ही TENAA पर देखा गया था। सामने आ रही लीक रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्मार्टफोन चीन में Mi 11 Youth Edition 5G के नाम से पेश किया जाएगा। वहीं, ग्लोबली यह Mi 11 Lite 5G के नाम से आएगा। यह इस सीरीज का सबसे सस्ता 5G फोन हो सकती है। Also Read - Redmi का गेमिंग फोन 3C सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, मिलेगा 64MP कैमरा और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
कंपनी ने कंफर्म किया है कि Mi 11 Lite के 4G और 5G वेरिएंट को ग्लोबली पेश किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 780 5G प्रोसेसर के साथ आएगा। TENAA लिस्टिंग में इस फोन को M2101K9C मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। इस स्मार्टफोन की सामने आई तस्वीरों पर नजर डालें तो यह वाइब्रेंट कलर ऑप्शन के साथ आएगा। Also Read - Redmi 10 series और Redmi Note 10s जल्द भारत में होंगे लॉन्च, सामने आई जानकारी
होगा सबसे पतला 5G फोन
Xiaomi के प्रोडक्ट मैनेजर ने Weibo पर इस फोन के लॉन्च डेट वाला पोस्ट रिलीज किया है। फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक, यह कंपनी का सबसे पतला और हल्का 5G फोन हो सकता है। फोन के किसी फीचर के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Mi 11 Youth Edition के बैक में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। फोन का प्राइमरी कैमरा 64MP का दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर और एक 2MP का सेंसर दिया जाएगा। Mi 11 Youth Edition Android 11 पर आधारित MIUI 12 के साथ आ सकता है।