Xiaomi Mi A3 Launched in india: Xiaomi ने भारतीय मार्केट में Mi A3 ( Xiaomi Mi A3 price in india) स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन (Xiaomi Mi A3 Specifications) को स्पेन में पहले ही लॉन्च कर दिया गया था। यह कंपनी का तीसरा एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन (how to buy online Xiaomi Mi A3) है। हम आपको यहां Xiaomi Mi A3 की भारतीय कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
Xiaomi Mi A3 price in India, offers, availability
Mi A3 को भारत में 12999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत इसके 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज की है। वहीं इसके 6GB रैम के साथ 128जीबी वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यूजर्स इस स्मार्टफोन को अमेजन से खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 अगस्त से अमेजन इंडिया और mi.com. पर दोपहर 12 बजे होगाी । यूजर्स इस स्मार्टफोन को White, Kind of Grey और Not just Blue कलर में खरीद पाएंगे। Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन
Xiaomi Mi A3 Specifications, features
Xiaomi Mi A3 एक Android One स्मार्टफोन है, जो स्टॉक Android 9 Pie के साथ आता है। इसमें 6.1-इंच की HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो वाटरड्रॉप नॉच के साथ आती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi ने Mi A3 में ऑक्टा-कोर Snapdragon 665 चिपसेट दिया है। स्मार्टफोन के दो वेरिएंट्स आते हैं। एक वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी स्टोरेज है, वहीं दूसरे वेरिएंट में 6GB रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज है। Also Read - Redmi MAX TV स्मार्ट टीवी 86-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
कैमरा की बात करें तो इसमें कंपनी ने ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया है। इसमें 48-मेगापिक्सल का f/1.78 अपर्चर वाला प्राइमरी कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का वाइड-एंगल (118 degree) लैंस और एक 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसिंग कैमरा सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए फोन में 32मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा शाओमी ने इसमें 4,030mAh बैटरी दी है, जो USB Type-C 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।