साल 2021 की शुरुआत सभी लोगों के लिए हैप्पी नहीं रही है। Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन के यूजर्स के लिए साल की शुरुआत खराब रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो Android 11 अपडेट के बाद कई यूजर्स अपने डिवाइस को बेकार बता रहे हैं। Mi A3 स्मार्टफोन साल 2019 में लॉन्च हुआ था और शाओमी ने अब जाकर इस फोन के लिए Android 11 का अपडेट जारी करने फैसला किया। कंपनी ने दिसंबर 2020 के अंत में इस स्मार्टफोन के लिए नया अपडेट जारी की है। हालांकि यह अपडेट Mi A3 यूजर्स के लिए खौफनाक रहा है। Also Read - Amazon Great Republic Day Sale में डील्स की भरमार, स्मार्टफोन खरीदने पर मिलेगी भारी छूट
रिपोर्ट्स की मानें तो Xiaomi Mi A3 यूजर्स शिकायत कर रहे हैं कि इस अपडेट के बाद उनका महज एक इलेक्ट्रॉनिक डब्बा बन कर रह गया है। कई यूजर्स शाओमी से नए स्मार्टफोन की मांग कर रहे हैं। इसके लिए Change.org पर याचिका भी डाली है। याचिका में कहा गया है, ‘हमें Mi A3 स्मार्टफोन के बदले नया डिवाइस या फिर फ्री फिक्स चाहिए, जो Android 11 के अपडेट के बाद क्रैश हो गया है।’ Also Read - OPPO A94 जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला IMDA सर्टिफिकेशन
याचिकाकर्ता की मानें तो Android 11 अपडेट के बाद Mi A3 डिवाइस दोबारा स्टार्ट नहीं हो रहे हैं और MI सर्विस सेंटर पर स्मार्टफोन को ठीक करने के लिए 11 हजार रुपये की मांग की गई। हालांकि यूजर का कहना है कि यह स्मार्टफोन नए अपडेट को इंस्टॉल करने के बाद स्टार्ट नहीं हो रहा है। हालांकि मी सर्विस सेंटर का कहना है कि फोन का मदरबोर्ड डेड हो गया है, जिसे रिपेयर करने के लिए यूजर्स को 8 हजार से 11 हजार रुपये खर्च करने होंगे। Also Read - 7000mAh बैटरी के साथ Samsung Galaxy M62 हुआ स्पॉट, जानें फीचर्स
Xiaomi Mi A3 हुआ सस्ता
याचिकाकर्ता ने 31 दिसंबर 2020 को इस संबंध में याचिका दायर की है। Mi A3 यूजर्स को बग फिक्स करने के लिए नया अपडेट मिला था, जो एंड्रॉयड 11 अपडेट के साथ आया था। यूजर्स की मानें तो उन्होंने इस अपडेट को डाउनलोड किया और इंस्टॉल किया, जिसके बाद उनका फोन बंद पड़ गया। याचिकाकर्ता ने कंपनी से फ्री फिक्स या फिर स्मार्टफोन का रिप्लेसमेंट मांगा है। इस स्मार्टफोन की कीमतों में कटौती हुई थी, जिसके बाद फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये हो गई। जबकि फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।