Xiaomi कल यानी 5 नवंबर को अपना लेटेसट स्मार्टफोन Mi CC9 Pro लॉन्च करने वाला है। इस स्मार्टफोन की मुख्य हाइलाइट 108-मेगापिक्सल मेन कैमरा वाला पेंटा कैमरा सेटअप है। कंपनी इस स्मार्टफोन के साथ-साथ अपनी Mi Note सीरीज के अगले स्मार्टफोन को भी टीज कर रही है। Mi Note 10 के नाम से लॉन्च होने वाला यह स्मार्टफोन 6 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इस जानकारी को कंपनी ने ट्वीट के जरिए शेयर किया है। कंपनी यह पहले ही टीज कर चुकी है कि इस स्मार्टफोन में भी 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर होगा।
Welcome to the new era of smartphone cameras!
Join our event to reveal the world’s first 108MP Penta camera.
Live stream available, stay tuned!#DareToDiscover with #MiNote10 pic.twitter.com/BiUXHH4Xdp
— Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) November 3, 2019
कंपनी के ट्वीट के मुताबिक, Mi Note 10 को Madrid, Spain में लॉन्च किया जाना है। यह इवेंट लोकल समय के अनुसार 11:30am (भारतीय समय अनुसार 3pm) को शुरू किया जाएगा। Xiaomi ने हाल ही में इस स्मार्टफोन के कैमरा की जानकारी को टीज किया था, जिससे पता चला था कि इसमें 108-मेगापिक्सल का मेन सेंसर होगा। इसके अलावा यह 10x हाइब्रिड जूम और 50x तक के डिजिटल जूम फीचर के साथ आएगा।
Introducing the lineup of #MiNote10 Penta Camera! How would you name this powerful camera team? Let us hear your creatives! #DareToDiscover with #MiNote10 pic.twitter.com/JH9FBrCwwW
— Xiaomi #First108MPPentaCam (@Xiaomi) October 31, 2019
इस टीजर में यह भी कंफर्म हो गया है कि इस अपकमिंग स्मार्टफोन में पेंटा कैमरा सेटअप होगा, जैसा Mi CC9 Pro में देखने को मिला था। 108-मेगापिक्सल के अलावा इसमें 12-मेगापिक्सल का सेकंड्री कैमरा सेंसर, 5-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर, 20-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और एक 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा। बिल्कुल ऐसा सेटअप 5 नवंबर को लॉन्च होने वाले Mi CC9 Pro में भी दिया गया है।
ऐसा माना जा रहा है कि Mi Note 10 स्मार्टफोन Mi CC9 Pro का ही रिब्रांडेड वर्जन होगा। यदि ऐसा होता है, तो यह स्मार्टफोन Mi CC9 Pro के जैसे Qualcomm Snapdragon 730G SoC के साथ आएगा। Xiaomi ने इस बात की पुष्टि भी कर दी है कि Mi CC9 Pro को 5,260mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा। स्मार्टफोन के एक पोस्टर से भी कंफर्म होता है कि Mi CC9 Pro में 30W Mi चार्ज टर्बो रैपिड चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी जाएगी, जो 30 मिनट में फोन की बैटरी 58 पर्सेंट तक चार्ज करेगी और 65 मिनट में फुल चार्ज करेगी। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Mi Note 10 भी इसी सेटअप के साथ आएगा।