Xiaomi ने Mi 11 के ग्लोबल लॉन्च इवेंट में MIUI 12.5 को भी लॉन्च किया है। इसके साथ ही नया यूआई डिवाइसेस में कब तक पहुंचेगा इसकी जानकारी भी साझा की है। शाओमी के MIUI 12.5 का अपडेट शुरुआत में Mi 11, Mi 10T, Mi 10T Pro और Mi 10 Pro को मिलेगा। पहले बैच के लिए नए यूआई का अपडेट अप्रैल या मई में जारी किया जा सकता है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
इसके बाद नंबर आएगा मिड रेंज डिवाइसेस का जिसमें Mi 10 Lite 5G, Mi 10T Lite, Mi Note 10 Pro, Mi Note 10, Mi Note 10 Lite, Redmi Note 9T, Redmi Note 9 Pro, Redmi Note 9S, Redmi Note 9, Redmi Note 8 Pro और Redmi 9 का नाम शामिल है। Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
MIUI 12.5 में मिलेंगे नए फीचर्स
इन स्मार्टफोन्स को Q2 2021 में MIUI 12.5 का अपडेट मिल सकता है। यानी लगभग जून में इन्हें अपडेट दिया जा सकता है। साल की दूसरी तिमाही में कई अन्य स्मार्टफोन को भी MIUI 12.5 का अपडेट मिलेगा। इसके फीचर्स की बात करें तो इसमें पूरी तरह से नया यूआई देखने को मिलेगा, जो CPU यूजेज को 22 फीसदी तक कम कर देगा। इसके अतिरिक्त पावर कंजप्शन 15 फीसदी तक कम हो जाता है। Also Read - 64MP कैमरा, 6GB, 33W फास्ट चार्जिंग और 32MP सेल्फी कैमरा वाला Xiaomi Redmi Note 9 Pro Max हुआ सस्ता, 727 रुपये EMI पर खरीदने का मौका
कंपनी का कहना है कि नए यूआई में यूजर्स को frictionless परफॉर्मेंस मिलेगी। स्क्रीन गेस्चर पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर होंगे। कंपनी का कहना है कि MIUI 12.5 में यूजर्स को पहले के मुकाबले ज्यादा कंट्रोल मिलेगा। यूजर्स नए यूआई में अब ज्यादा सिस्टम ऐप्स को अन-इंस्टॉल कर सकते हैं।
शाओमी का कहना है कि यूजर्स कई ऐप्स अन-इंस्टॉल कर सकते हैं, जिसमें notes, screen recording, weather, QR scanner, music, video, themes, file manager जैसे उनके नैटिव ऐप्स भी शामिल हैं। हालांकि इसमें से फोन, मैसेज, सिस्टम सेटिंग और कैमरा जैसे एफ्स को नहीं हटाया जा सकेगा। भारतीय बाजार में यह अपडेट कब तक आएगा इसकी जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। उम्मीद है कि शाओमी जल्द ही इसका ऐलान भी कर सकती है।