Xiaomi अपना अपकमिंग फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। लॉन्चिंग से पहले लीक में फोन के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को बाजार में Xiaomi Mix Fold 2 के नाम से लॉन्च किया जाएगा। खबरों के अनुसार, इसे अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस साल की शुरुआत में फोन को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। अब एक लोकप्रिय टिप्स्टर ने इसकी लॉन्चिंग टाइमलाइन को भी टिप किया है। आइये, डिटेल में जानते हैं। Also Read - 120W फास्ट चार्जिंग, 108MP कैमरा, और 12GB RAM वाले Xiaomi 11T Pro 5G पर मिल रहा बंपर Discount, Amazon से सिर्फ ₹1,695 की EMI पर लाएं घर
Xiaomi Fold 2 Next Launch
Tipster Abhishek Yadav ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके बताया है कि Xiaomi Fold 2 Next को अगले महीने यानी अगस्त, 2022 में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, ट्वीट में लॉन्च डेट का खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही कंपनी की ओर से फिलहाल इसको लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। Also Read - 108MP कैमरा, 8GB RAM और 5,020mAh बैटरी वाले Redmi Note 10 Pro Max को सस्ते में खरीदने का मौका, Amazon पर मिल रहा Discount
उम्मीद की जा रही है कि शाओमी मिक्स फोल्ड 2 को नेकेस्ट जेनरेशन एंड्रॉइड ROM MIUI 14 के साथ पेश किया जा सकता है। खबरों की मानें तो MIUI 14 को 16 अगस्त, 2022 को लॉन्च किया जा सकता है। इस दिन कंपनी अपनी 12वीं एनिवर्सरी मनाएगी। इस दिन को कंपनी खास बनाने के लिए अपकममिंग फोल्डेबल फोन को लॉन्च कर सकती है। Also Read - 50MP कैमरा, 12GB तक RAM और 4600mAh बैटरी वाले Xiaomi 12 Pro 5G को सस्ते में लाएं घर, Amazon पर मिल रहा 6000 रुपये का Discount
फोन में मिल सकते हैं ये स्पेसिफिकेशन
बता दें कि कंपनी के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन में बेहतर डिस्प्ले मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi Mix Fold 2 में मिलने वाली इंटरनल फोल्डिंग स्क्रीन 8.1 इंच की होगी। इसमें LTPO OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह 2k रेजलूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशियो को सपोर्ट करेगा।
अगर ऐसा हुआ तो यह फोन की लम्बाई कम हो सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसका साइज भी छोटा होगा। स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Plus Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है। यह 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिल सकता है।
फिलहाल यह जानकारी भी नहीं है कि Xiaomi Mix Fold 2 चीन के अलावा अन्य बाजारों में भी उपलब्ध कराया जाएगा या नहीं। पहले जेनरेशन का फोन चीन में CNY 12,999 (लगभग 1.54 लाख रुपये) कीमत तक में उपलब्ध है। कंपनी आगे आने वाले समय में शाओमी के इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन के संबंध में अन्य जानकारियां शेयर कर सकती है।