Redmi 7A vs Galaxy M10 vs Nokia 2.2: Xiaomi के एंट्री सेगमेंट के स्मार्टफोन भारत में काफी पॉप्युलर है। कंपनी के एंट्री सेगमेंट (Best smartphone in entry level 2019) में Redmi 4A, Redmi 5A और Redmi 6A जैसे स्मार्टफोन है, जो काफी पॉप्युलर हैं। कंपनी अभी तक इन स्मार्टफोन की कुल 2.36 करोड़ यूनिट्स बेच चुकी है। हाल में ही Xiaomi ने इस सेगमेंट में नए स्मार्टफोन Xiaomi Redmi 7A को लॉन्च किया है। ये स्मार्टफोन आज सेल पर आएगा (Xiaomi Redmi 7A Online Sale) कंपनी के इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Nokia 2.2 और Samsung Galaxy M10 से होगी। यहां हम आपको तीनों स्मार्टफोन के प्राइस (Xiaomi Redmi 7A Price in India), स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स (Xiaomi Redmi 7A Specifications) के बारे में जानकारी दे रहे हैं।
Redmi 7A vs Galaxy M10 vs Nokia 2.2: Price, availability
Redmi 7A को दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके 2GB RAM और 16GB स्टोरेज को 5,799 रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 32जीबी स्टोरेज को 5,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। आप इसे Flipkart और Mi.com के जरिए 11 जुलाई से खरीद सकते हैं। वहीं हाल में सैमसंग ने Samsung Galaxy M10 की कीमतों में 1,000 रुपये की कटौती की है। इसके बेस मॉडल 2जीबी रैम और 16जीबी स्टोरेज को 6,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 3जीबी रैम वेरिएंट और 32जीबी स्टोरेज को 7,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। HMD Global के Nokia 2.2 को फ्लिपकार्ट से 6,999 (2GB RAM और 16GB storage) रुपये में खरीदा जा सकता है। वहीं इसके 3जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज को 7,699 रुपये में खरीदा जा सकता है।
Redmi 7A vs Galaxy M10 vs Nokia 2.2: Specifications
Galaxy M10 में कंपनी ने 6.22-inch HD+ display दिया है। साथ ही इसमें वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच है। Redmi 7A में कंपनी ने 5.45-inch डिस्प्ले दिया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। वहीं Nokia 2.2 में कंपनी ने 5.7-inch HD+ panel दिया है जो वॉटरड्रॉप नॉच के साथ आता है। Redmi 7A में कंपनी ने Snapdragon 439 SoC दिया है, वहीं Galaxy M10 में Exynos 7870 SoC और Nokia 2.2 में Helio A22 SoC है। Redmi 7A में कंपनी ने 2GB RAM और 16GB / 32GB स्टोरेज दी है। Galaxy M10 और Nokia 2.2 में 2GB / 3GB RAM और 16GB / 32GB स्टोरेज है।
Redmi 7A vs Galaxy M10 vs Nokia 2.2: Cameras
तीनों स्मार्टफोन में 5 मेदापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। Redmi 7A और Nokia 2.2 में जहां सिंगल रियर कैमपा है, वहीं Galaxy M10 के बैक में ड्यूल कैमरा सेटअप है। Redmi 7A में 12मेगापिक्सल का रियर कैमरा और Nokia phone में 13मेगापिक्सल का कैमरा है। Galaxy M10 के बैक में 13मेगापिक्सल और 5मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है।
OS, Battery and Connectivity
Xiaomi और Samsung फोन में एंड्रॉइड 9 पाई है और इसमें कंपनी ने खुद की स्किन दी है। Nokia phone स्टॉक एंड्रॉइड वन स्किन के ऊपर ऑपरेट होता है। Redmi 7A में कंपनी ने 4,000mAh बैटरी दी है। वहीं Nokia phone में 3,000mAh बैटरी दी है। सैमसंग ने कंपनी में 3,400mAh की बैटरी दी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में dual SIM card slots, 4G VoLTE, Wi-Fi और GPS जैसे फीचर्स हैं।
Features | Samsung Galaxy M10 | Nokia 2.2 | Xiaomi Redmi 7A |
---|---|---|---|
Price | 6990 | 6999 | 5799 |
Chipset | Exynos 7870 octa-core | MediaTek Helio A22 SoC | Qualcomm Snapdragon 439 SoC |
OS | Android 8.1 Oreo | Android 9 Pie | Android 9 Pie |
Display | 6.2-inch HD+ | 5.7-inch HD+ | 5.45-inch HD+, 18:9 aspect ratio |
Internal Memory | 2GB RAM with 16GB storage | 2GB RAM + 16GB storage | 2GB RAM + 16GB storage |
Rear Camera | Dual – 13MP + 5MP | 13MP | 13MP |
Front Camera | 5MP | 5MP | 5MP |
Battery | 3,400mAh | 3,000mAh | 4,000mAh |