Redmi Note 10 और Mi 11 Series को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। Xiaomi के इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में लॉन्च से पहले डिटेल्स रिवील हो गई है। Redmi Note 10 Series में दो स्मार्टफोन्स Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं। वहीं, Mi 11 Series में भी Mi 11 और Mi 11 Lite स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है। Also Read - Redmi Note 10 Series कल भारत में होगी लॉन्च, 108MP कैमरे वाले फोन की कीमत से लेकर फीचर्स तक जानें हर बात
91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, टिप्स्टर ईशान अग्रवाल ने इन दोनों स्मार्टफोन सीरीज के बारे में खुलासा किया है। Redmi Note 10 Series की कीमत Realme के मिड रेंज डिवाइसेज के आस-पास हो सकती है। Redmi Note 10 सीरीज को पहले ही कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया जा चुका है। Also Read - Realme जल्द लॉन्च करेगा Android 11 और 5000mAh बैटरी के साथ 3 स्मार्टफोन
Redmi Note 10 Series
Redmi Note 10 Series को तीन कलर ऑप्शन्स ग्रे, व्हाइट और ग्रीन में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के रेग्यूलर और प्रो दोनों मॉडल्स को फरवरी में पेश किया जाएगा। इन दोनों स्मार्टफोन को पिछले दिनों अमेरिकी सर्टिफिकेशन साइट FCC पर स्पॉट किया गया है। वहीं, हाल ही में इन्हें सिंगापुर की सर्टिफिकेशन साइट IMDA पर भी स्पॉट किया गया है। सर्टिफिकेशन साइट्स पर रिवील हुई जानकारी के मुताबिक, दोनों डिवाइसेज NFC सपोर्ट के साथ आ सकते हैं। साथ ही, इनके 5G वेरिएंट्स भी लॉन्च किए जा सकते हैं। Also Read - 4GB RAM, 5020mAh बैटरी और 5 कैमरे वाला Redmi 9 prime हुआ सस्ता, सिर्फ Rs 534 EMI पर खरीदने का मौका
दोनों ही मॉडल्स में IPS LCD डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये Qualcomm Snapdragon 732G SoC और 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले पैनल के साथ आ सकता है। Xiaomi के ये दोनों मॉडल्स Android 11 पर आधारित MIUI 12 के साथ आ सकते हैं। फोन के बैक में 64MP क्वाड रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। फोन को पावर देने के लिए 5,050mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर दिया जा सकता है।
Mi 11 Series
Xiaomi ने Mi 11 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को अगले महीने भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन सीरीज में दो मॉडल्स Mi 11 और Mi 11 Lite पेश किए जा सकते हैं। भारत में Mi 11 को ग्रो और ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन को दो स्टोरेज ऑप्शन्स- 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में पेश किया जा सकता है। वहीं, Mi 11 Lite को तीन स्टोरेज ऑप्शन्स – 6GB RAM + 64GB, 6GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 128GB में पेश किया जा सकता है। ये पिंक, ब्लैक और ब्लू ह्यूज वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।
You Might be Interested
8999