चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी के Redmi Note 6 Pro की सेल 28 नवंबर को होगी। यह सेल दोपहर 12 बजे स्टार्ट होगी। यह इस फोन को दूसरी सेल होगी। फोन की पहली सेल शुक्रवार को हो चुकी है। कंपनी का दावा है कि फर्स्ट सेल में इस फोन के 600,000 यूनिट बिके हैं। यह फोन शाओमी Redmi Note 5 Pro का सेक्सेसर है। Also Read - Samsung Galaxy A52 की प्रोडक्शन भारत में शुरू, 5G वेरिएंट भी हो सकता है लॉन्च
Also Read - Xiaomi को बड़ा झटका, अमेरिका ने किया ब्लैकलिस्टशाओमी Redmi Note 6 Pro: कीमत, कलर और वेरिएंट Also Read - Xiaomi Sale का आखिरी दिन आज, 6999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदें ये स्मार्टफोन्स
शाओमी के Redmi Note 6 Pro दो वेरिएंट में पेश किया गया है। यह फोन 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरिएंट में पेश किया गया है। 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले फोन की कीमत 13,999 रुपए है। जबकि, 6 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपए है।
यह स्मार्टफोन ब्लैक, ब्लू, रेड और रोज गोल्ड फिनिशिंग कलर में उपलब्ध है।
शाओमी Redmi Note 6 Pro के फीचर्स
Xiaomi Redmi Note 6 Pro स्मार्टफोन में 6.26 इंच की डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में वाटर रिपेलेंट P2i कोटिंग दी गई है। फोन में Adreno 509 GPU के साथ क्वॉलकॉम स्नैपड्रेगन 636 SoC दिया गया है। इस फोन में ड्युल कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। जबकि सेेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है।