शाओमी ने कंर्फम कर दिया है कि कंपनी भारत में रेडमी ब्रांड के तहत लॉन्च किया गया रेडमी नोट 7 लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसकी घोषणा अपने ऑफिशियल इंडिया ट्विटर अकाउंट में की है। शाओमी ने इसके लॉन्च की डेट फिलहाल नहीं बताई है, लेकिन इस बात को कंफर्म कर दिया है कि डिवाइस जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और शाओमी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने भी इस बात की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट में एक पोस्ट के जरिए दी है। Also Read - Xiaomi ने Redmi Note 9, Note 9 Pro, Note 9 Pro Max स्मार्टफोन की कीमतें घटाईं, जानें नए दाम
दोनों ही पोस्ट में Manu Kumar Jain की शाओमी के फाउंडर Lei Jun के साथ तस्वीर है और दोनों ने हाथ में रेडमी नोट 7 पकड़ रखा है। आपको बता दें की कंपनी ने हाल ही में चीन में इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7 कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ आता है, खास तौर पर इसमें दिया गया 48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर्स इसे अपने सेगमेंट में एक अलग पहचान देता है। Also Read - Xiaomi Mi 11 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, जानें कब लॉन्च होगा यह स्मार्टफोन
˙sᴉ sᴉɥʇ ʇɐɥʍ ʍouʞ noʎ ɟᴉ ┴R Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
¡ƃuᴉɯoɔ sᴉ #ԀW8ᔭ ƃuᴉzɐɯ∀
˙uʍop ǝpᴉsdn ʎɹʇsnpuᴉ sᴉɥʇ uɹnʇ ɐuuoƃ ǝɹ,ǝM pic.twitter.com/ojvMXWPTUt
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) January 24, 2019
ɐƃǝʎɐɐ ǝɯᴉʇ ɐud∀
ɐƃǝʎɐɥɥɔ ǝd ʎɹʇsnpuI
ɐƃǝʎɐɯnɥƃ ɹɐs ɐʞ qɐS
ɐƃǝʎɐɐ˥ #ԀW8ᔭ
ɐƃǝʎɐɐ ǝɯᴉʇ ɐud∀ pic.twitter.com/4CcoWosp25— Redmi India (@RedmiIndia) January 24, 2019
स्मार्टफोन को चीन में $150 (लगभग 10,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन चीन में अपनी पहली और दूसरी फ्लैश सेल में चंद मिनटों में स्टॉक से बाहर हो गया था। इससे पता चलता है कि स्मार्टफोन को चीन में बेहद पसंद किया जा रहा है।
आपको बता दें कि Redmi Note 7 में ग्लास बैक और वाटरड्रॉप स्टाइल नॉच दी गई है। स्मार्टफोन में 6.3-इंच की LCD डिस्प्ले फुल एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है।
स्मार्टफोन में क्वॉलकॉल स्नैपड्रैगन 660 SoC दिया गया है, जो ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। स्मार्टफोन को 14nm प्रोसेस के साथ बनाया गया है और इसमें 512 GPU दिया गया है। नोट 7 की खासियत इसमें दिया 48-मेगापिक्सल रियर कैमरा है। इसके बैक में 48 मेगापिक्सल Samsung GM1 image sensor है और साथ में 5-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर है। इसके अलावा कंपनी ने इसमें 4,000mAh की बैटरी दी है।