चाइनीज कंपनी शाओमी ने इस महीने की शुरुआत में चीन में Redmi Note 7 को लॉन्च किया था। कंपनी ने इस इवेंट में रेडमी ब्रांड को एक सेपरेट एंटिटी के तौर पर पेश किया था। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी Redmi Note 7, Redmi Note 7 Pro और Redmi Go को भारत में इस साल पहले क्वॉर्टर से पहले लॉन्च कर सकती है।
Redmi Note 7 की स्पेसिफिकेशंस पहले ही पता चल चुकी हैं। MySmartPrice की रिपोर्ट के मुताबिक इसका अगला वर्जन Redmi Note 7 Pro चीन में अगले महीने CNY 1,499 (लगभग 15,750 रुपये) की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस डिवाइस में 48मेगापिक्सल रियर कैमरा आने की उम्मीद है। Also Read - Xiaomi भारत में जल्द लॉन्च करेगी Redmi TV, कम कीमत में मिलेगी 'XL' साइज की स्क्रीन
Also Read - Xiaomi Redmi K40 और Redmi K40 Pro भारत में Mi 11X और Mi 11X Pro के नाम से किए जा सकते हैं लॉन्च
Redmi Note 7 प्रो वर्जन बेहतर स्पेसिफिकेशंस के साथ आ सकता है। इसमें 11nm Snapdragon 675 octa-core chipset के साथ Adreno 612 GPU हो सकता है। वहीं रेडमी नोट 7 में Snapdragon 660 SoC है। हालांकि Redmi Go की स्पेसिफिकेशंस का पता नहीं चल पाया है। यह कंपनी का पहला एंड्रॉइड गो स्मार्टफोन हो सकता है। फोन में एंड्रॉइड पाई गो एडिशन के साथ 5.9इंच डिस्प्ले हो सकता है। इन तीनों स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।
Redmi Note 7 को चीन में RMB 999 (लगभग 10,000 रुपये) 3GB/32GB, RMB 1,199 (लगभग 12,000 रुपये), 4GB/64GB और RMB 1399 (लगभग 14,000 रुपये) 6GB/64GB की कीमत में लॉन्च किया गया है। भारत में इस स्मार्टफोन को इससे कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। रेडमी गो स्मार्टफोन को 5,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं Redmi Note 7 Pro को भारत में 15,000 की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है।