शाओमी (Xiaomi) भारत में अगले हफ्ते Redmi Note 9 सीरीज को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए 12 मार्च 2020 को एक इवेंट का आयोजन किया है। कंपनी इस इवेंट में Redmi Note 9 और Redmi Note 9 Pro को लॉन्च कर सकती है। भारत में चाइनीज कंपनी का इस साल का बड़ा इवेंट होगा। कंपनी ने इन स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशंस के बारे में अभी तक नहीं बताया है, लेकिन इनकी बेंचमार्किंग लिस्टिंग से हमें इन स्मार्टफोन के बारे में जानकारी मिली है। हम आपको यहां इसी से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - Realme 6 Series Event Cancelled: रियलमी ने कोरोना वायरस के कारण लिया बड़ा फैसला, कैंसिल किया रियलमी 6 सीरीज का इवेंट
Redmi Note 9 Pro की गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.8GHz होगी। इस डिवाइस के मदरबोर्ड का कोडनेम “curtana” है और इसे Snapdragon 720G के साथ पेश किया जा सकता है। यह डिवाइस 6जीबी रैम के साथ बेंचमार्क हुआ है। फोन को सिंगल कोर टेस्ट में 569 और मल्टी कोर स्कोर में 1,755 का स्कोर मिला है। Also Read - Realme C3 होगा रियलमी का पहला Realme UI के साथ आने वाला स्मार्टफोन
Xiaomi Redmi Note 9 Pro गीकबेंच पर हुआ स्पॉट
Realme 6 Pro मॉडल नंबर RMX2061 के साथ बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर स्पॉट हुआ था। इसको 8जीबी रैम के साथ स्पॉट किया गया था। इसे मल्टी कोर टेस्ट में 1,696 का स्कोर मिला था। ऐसी संभावना है कि Redmi Note 9 Pro के 8जीबी रैम वेरिएंट को गीकबेंच पर बेहतर स्कोर मिल सकता है। फोन एंड्रॉइड 10 आउट ऑफ द बॉक्स के साथ आ सकता है।
आपको याद दिला दें कि क्वॉलकॉम ने Snapdragon 720G के साथ Snapdragon 460 और 662 को जनवरी में लॉन्च किया था। इन चिपसेट को मिड रेंज डिवाइस में WiFi, GPS और 4G कनेक्टिविटी के लिए पेश किया गया है। यह चिपसेट इसरो नेविगेशन को भी सपोर्ट करता है। Redmi Note 9 Pro और Realme 6 Pro को यदि सेम चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाता है तो इनमें रियल कॉम्पटीशन देखने को मिल सकता है।
Story Timeline
You Might be Interested
13999
17999
11999