चाइनीज कंपनी शाओमी का Mi A1 भारत में सबसे सफलतम स्मार्टफोन में से एक है। इस स्मार्टफोन की सफलता का एक कारण यह भी है कि इस हैंडसेट को गूगल एंड्रॉइड वन इनीशिएटिव के तहत लॉन्च किया गया था और ये डिवाइस स्टॉक ओएस पर ऑपरेट होते थे। अब ऐसी खबरें हैं कि Mi A1 की सफलता के बाद कंपनी अब एक और एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन पर काम कर रही है। Also Read - Samsung से Xiaomi तक, इन प्रीमियम फोन्स की कीमत में भारी कटौती
Also Read - Xiaomi, Samsung, OnePlus... 20 हजार रुपये तक सस्ते हो गए ये धांसू स्मार्टफोन Also Read - Redmi MAX TV स्मार्ट टीवी 86-इंच स्क्रीन के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियांXDA Developers ने सबसे पहले firmware files पर दो स्मार्टफोन को स्पॉट किया है जिसके बारे में अभी तक शाओमी ने कोई घोषणा नहीं की है। इनमें से एक डिवाइस Mi 6X का अगला वर्जन हो सकता है जबकि ऐसी खबरें हैं कि दूसरा डिवाइस कंपनी का अफोर्डेबल एंड्रॉइड वन डिवाइस हो सकता है। इन दोनों डिवाइसों को “jasmine_sprout” और “daisy_sprout” का नाम दिया गया है।
कोडनेम में ध्यान रखने वाली बात यह है कि ‘sprout’ नेम गूगल एंड्रॉइड वन के इनीशिएटिव से जुड़ा हुआ है। इससे पहले Mi A1 को ’tissot_sprout’ का कोडनेम दिया गया था। firmware files के मुताबिक jasmine_sprout डिवाइस क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660एसओसी के साथ आ सकता है और यह Mi 6X का री- ब्रांडिड वर्जन होगा।
पिछले साल की तरह इस बार भी Mi 6X भारत में शाओमी Mi A2 के नाम से लॉन्च हो सकता है। Mi 6X को 5.99-inch full HD+ डिस्प्ले और 18:9 के एस्पेक्ट रेश्यो के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में Snapdragon 660 octa-core SoC और तीन वेरिएंट हैं। फोन का बेस वेरिएंट 64GB स्टोरेज और 4GB रैम के साथ आ रहा है, वहीं मिड वेरिएंट में 64GB स्टोरेज और 6GB रैम है। टॉप वेरिएंट में 128जीबी स्टोेरेज और 6जीबी रैम है।
इसके अलावा फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप (20-मेगापिक्सल+12-मेगापिक्सल) है और फ्रंट में 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3,010mAh बैटरी है और क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करता है। वहीं दूसरे कोडनेम डिवाइस daisy_sprout में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 626एसओसी आ सकता है।
हाल में रेडमी S2 को चीन में 3सी सर्टिफिकेशन मिला है। इस हैंडसेट का डिजाइन Mi 6X जैसा ही है और TENAA लिस्टिंग के मुताबिक इसमें Snapdragon 625 SoC पर आ सकता है। इससे भी संकेत मिलता है कंपनी का दूसरा एंड्रॉयड स्मार्टफोन हमें जल्द ही देखने को मिल सकता है।
You Might be Interested
13999