Verizon ने Yahoo-ब्रांड का पहला स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन मार्च महीने से शुरू हुई Yahoo Mobile Service (याहू मोबाइल सर्विस) के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन ZTE ने Blade A3Y के साथ पेश किया है। इस स्मार्टफोन में 5.45-इंच की HD डिस्प्ले, 2GB की RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। Also Read - Samsung Galaxy S21 FE 5G भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y : कीमत
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन को 50 डॉलर (करीब 3,700 रुपये) की कीमत में अनलिमिटेड टॉकटाइम, टेक्स्ट और 4GLTE डाटा के साथ पेश किया है। Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन को Verizon नेटवर्क के साथ Yahoo Mobile Service के साथ पेश किया है। Also Read - Lenovo Tab P11 Pro दमदार प्रोसेसर और चार कैमरे के साथ भारत में लॉन्च, जानें कीमत
इस स्मार्टफोन के साथ वेरिजन अमेरिका में 40 डॉलर (करीब 2900 रुपये) प्रतिमाह में अनलिमिटेड टॉकटाइम, टेक्स्ट और 4G LTE डाटा ऑफर कर रहा है। इस स्मार्टफोन के साथ Yahoo Mail Pro सर्विस बिना एड के मिल रही है। इस स्मार्टफोन में यूजर्स मोबाइल हॉटस्पॉट यूज कर सकते हैं। हालांकि हॉटस्पॉट के जरिए एक बार में एक ही यूजर्स 5Mbps की स्पीड से ही डाटा यूज कर सकता है। Also Read - Moto E6i स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां
Verizon ने इस साल मार्च में याहू सब-ब्रांड को लॉन्च किया था। Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन के साथ Yahoo Mobile सर्विस iPhone 12 और iPhone 12 Pro में भी उपलब्ध है। इसके साथ ही याहू मोबाइल सर्विस iPhone 12 Pro Max और iPhone 12 Mini में नवंबर महीने से शुरू होगा।
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y specifications
Yahoo Mobile ZTE Blade A3Y स्मार्टफोन में 5.45-इंच HD डिस्प्ले दी है। इस डिस्प्ले का रेज्यूलेशन 720×1440 पिक्सल FullVision है जिसका आस्पेक्ट रेश्यो 18:9 है। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio A22 SoC के साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह स्मार्टफोन Android 10 पर रन करता है। इस स्मार्टफोन में 2,660mAh की बैटरी दी है।