जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर जिले में मोबाइल फोन पर ऑनलाइन गेम ‘PUBG‘ खेलते समय एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार राज्य में इस तरह की यह पहली घटना है। यह घटना उस समय हुई जब कानिपोरा इलाके के असीम बशीर गुरुवार को अपने दोस्त के घर श्रीनगर शहर के बाहरी इलाके चानापोरा गए हुए थे। असीम के दोस्त का परिवार सुबह नाश्ते के लिए उसका इंतजार कर रहा था, लेकिन वह 25 व 26 जुलाई की रात के बीच गेम खेलते समय कथित तौर पर बेहोश हो गया।
सूत्रों ने कहा, “उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।” इस घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पबजी खेलने में मस्त इस युवक ने उस रात भी खाना ठीक से नहीं खाया था, और देर रात तक वह गेम खेल रहा था।
ऐसा पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं। PUBG गेम को लेकर पिछले कुछ समय से काफी नकरात्म बातें सामने आ रही हैं। हाल में इस गेम के चलते एक 16 साल के लड़के की PUBG खेलते वक्त कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। यह लड़का मध्यप्रदेश के Neemuch में रहने वाला है। इस 16 साल के लड़के का नाम Furqan Qureshi है और यह 12वीं क्लास का स्टूडेंट था।
इस लड़के के पिता ने बताया कि वह लगातार छह घंटों से PUBG गेम को खेल रहा था और गेम खेलने के दौरान वह ब्लास्ट कर ब्लास्ट कर चिल्ला रहा था। इसके बाद यह लड़का बेहोश हो गया। यह मामला 28 मई का है। Furkhan दिन में खाना खाने के बाद लगातार बेहोश होने से पहले लगातार छह घंटे तक PUBG गेम खेल रहा था। बेहोश होने के बाद Furkhan को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।