केंद्र सरकार द्वारा कोरोनावायरस ट्रेकिंग Aarogya Setu एप को रिलायंस के फीचर फोन JioPhone के लिए रोलआउट ककर दिया है। भारत में JioPhone के 50 लाख यूजर्स हैं। सरकार की कोरोनावायरस ट्रेकिंग एप को शुरुआत में केवल स्मार्टफोन के लिए लॉन्च किया गया था। अब जियोफोन यूजर्स भी इस एप को यूज कर सकते हैं। Also Read - Samsung लॉन्च कर सकता है सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Fold Lite
प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने रिलायंस के इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले फीचर फोन जियोफोन के लिए Aarogya Setu एप को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया है। रिलायंस के अफोर्डेबल फीचर फोन के लिए आरोग्य सेतू एप को उपलब्ध करवा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस एप को पहुंचाना चाहती है। आरोग्य सेतू एप के फिलहाल 10 करोड़ यूजर्स हैं। Also Read - ZEE5 और Samsung के बीच हुई पार्टनरशिप, सैमसंग स्मार्टफोन यूजर्स को होगा फायदा
ट्रेन और हवाई जहाज के लिए जरूरी होगा Aarogya Setu
Aarogya Setu: यदि आप ट्रेन या फ्लाइट से सफर करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको कुछ बातें जान लेनी चाहिए। वैसे तो सरकार ने देश के कुछ हिस्सों के लिए नई दिल्ली से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सरकार हवाई जहाज के परिचालन का भी ऐलान कर सकती है। ऐसे में सरकार ने यात्रा के नियमों के कुछ बदलाव किए हैं, जिसमें से एक नियम आपके स्मार्टफोन से जुड़ा हुआ है। Also Read - Redmi Note 8, Redmi 8 और Redmi 8A Dual स्मार्टफोन की कीमत भारत में बढ़ी, जानें नई कीमत
कोरोना वायरस संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सरकार ने ट्रेन में यात्रा के लिए आरोग्य सेतू (Aarogya Setu) एप को जरूरी कर दिया है। यानी ट्रेन में यात्रा करने वाले व्यक्ति के बाद आरोग्य सेतू एप स्मार्टफोन में जरूरी होना चाहिए। हवाई जहाज की यात्रा में भी इस एप को जरूरी कर दिया जा सकता है। इसकी मदद से यह चेक किया जा सकेगा कि यात्रा करने वाला व्यक्ति अन्य व्यक्तियों के लिए खतरा तो नहीं है।