Acer ने Nitro 5 (2021) गेमिंग लैपटॉप भारत में लॉन्च किया है। इस लैपटॉप की खास बात यह है कि यह Nvidia GeForce RTX 3060 प्रोसेसर के साथ भारत में आने वाला पहला लैपटॉप है। इसमें 10वीं जेनरेशन का Intel Core प्रोसेसर इस्तेमाल किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक, इसमें 10 घंटे का बैटरी बैक-अप मिलता है। Acer Nitro 5 (2021) में Cool Boost टेक्नोलॉजी फीचर भी दिया गया है, साथ ही इसमें डुअल फैन और RGB बैकलिट की-बोर्ड भी मिलता है। Also Read - 108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, 20MP सेल्फी कैमरा, 8GB RAM और 33W फास्ट चार्जिंग वाले 5G फोन Xiaomi Mi 10T Pro पर तगड़ा Discount
Acer Nitro 5 (2021) की कीमत और फीचर्स
इस दमदार गेमिंग लैपटॉप की कीमत 89,999 रुपये है। इसमें Acer के एक्सक्लूसिव स्टोर और Amazon से खरीद सकते हैं। यह लैपटॉप एक ही Obisidian Black कलर ऑप्शन में आता है। Acer Nitro 5 के फीचर्स की बात करें तो यह 15.6 इंच के फुल HD डिस्प्ले के साथ आता है। इसके डिस्प्ले की खास बात यह है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलता है। Also Read - OPPO A74 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें इसकी कीमत और खूबियां
Acer Nitro 5 (2021) में 10th Gen Intel Core i5 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 3060 कार्ड दिया गया है, जिसकी मेमोरी 6GB है। वहीं, इस लैपटॉप में 2TB का हार्ड डिस्क मिलता है और यह 32GB RAM के साथ आता है। इसमें वीडियो कॉलिंग के लिए 720p HD वेबकैमरा मिलता है। Also Read - 64MP कैमरा, 8GB RAM + 128GB स्टोरेज और 65W चार्जिंग सपोर्ट वाले Oppo Reno 5 Pro 5G पर मिल रहा Discount, Amazon पर मिल रहा EMI Offer
यह लैपटॉप 57.5 Whr बैटरी के साथ आता है, जिसे एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें लेटेस्ट WiFi 6, ब्लूटूथ 5.0 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी मिलते हैं। इस लैपटॉप में दो USB 3.2 और एक USB Type C पोर्ट दिए गए हैं। गेम खेलने के दौरान इसे ठंडा रखने के लिए इसमें एयर कूल बूस्ट फीचर दिया गया है।