लैपटॉप मेकर Acer ने पांच नए लैपटॉप CES 2021 में पेश किए हैं। ये सभी लैपटॉप कंपनी के Predator और Aspire फैमिली में पेश किए गए हैं। कंपनी ने Predator सीरीज में Helios 300 और Triton 300 SE लॉन्च किए हैं। ये लैपटॉप 11वीं जेनरेशन के Intel हार्डवेयर के साथ आते हैं। साथ ही, इनमें ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 3080 GPU दिया गया है जो 2.0 Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। Also Read - Realme 8, 8 Pro हुए लॉन्च, 108MP कैमरे और 5000mAh तक बैटरी समेत मिलेंगे कमाल के फीचर्स
NVIDIA के ग्राफिक्स कार्ड जोड़ने का मतलब ये है कि Acer के ये लैपटॉप पहले के मुकाबले दोगुनी क्षमता से काम करेंगे। Predator Triton 300 SE में NVIDIA GeForce RTX 3060 GPU का इस्तेमाल किया गया है। इस सीरीज के दोनों ही लैपटॉप अगले कुछ महीनों में अमेरिकी बाजार में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। Also Read - Realme X7 5G Review in Hindi: डिजाइन और परफॉर्मेंस अच्छी, पर कैमरे में नहीं दम
Nitro 5
Acer ने अपने अफोर्डेबल Nitro 5 लाइन-अप को भी रिफ्रेश किया है। इसमें 11वीं जेनरेशन का Intel Core और AMD Ryzen 9 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। Nitro 5 में भी ग्राफिक्स के लिए NVIDIA GeForce RTX 3080 GPU का इस्तेमाल किया गया है। Nitro 5 में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला QHD डिस्प्ले दिया गया है जो कि 360Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल एचडी प्लस को सपोर्ट करेगा। साथ ही, इसमें WiFi 6 और कूलबूस्ट टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इसे अमेरिकी बाजार में फरवरी में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। Also Read - Samsung Galaxy F52 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, कम कीमत में मिलेगा 5G सपोर्ट
Acer Aspire
कंपनी ने अपनी इस सीरीज में दो लैपटॉप Aspire 5 और Aspire 7 लॉन्च किए हैं। Aspire 7 में AMD Ryzen 5000 सीरीज के मोबाइल प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें NVIDIA GeForce GTX 1650 GPU दिया गया है। ये 15.6 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है। साथ ही ये लंबी बैटरी बैक-अप और WiFi 6 जैसे फीचर्स को भी सपोर्ट करता है।
Acer Aspire 5 की बात करें तो ये भी AMD Ryzen 5000 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए AMD Radeon GPU दिया गया है। इसमें 24GB RAM दिया गया है और ये 1TB SSD इंटरनल मेमोरी को सपोर्ट करता है। ये दोनों लैपटॉप मार्च में सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे।