अभी ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां अपने स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम और मीडियाटेक चिपसेट ऑफर कर रही हैं। हालांकि मार्केट में एक और चाइना बेस्ड सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चर Spreadtrum भी जिसे पहले Unicom के नाम से जाना जाता था। कंपनी ने पिछले साल अपना नाम बदल लिया था। अब XDA डेवलपर्स की रिपोर्ट से पता चला है कि Alcatel और ZTE के अपकमिंग स्मार्टफोन में Spreadtrum chipset आ सकता है। ये दोनों स्मार्टफोन बजट सेगमेंट में आएंगे और इनको लेटेस्ट एंड्रॉइड 9 पाई ओएल आउट ऑफ द बॉक्स लॉन्च किया जाएगा। Also Read - Redmi Note 10S, Note 10 5G जल्द भारत में होंगे लॉन्च, मिलेगा 48MP का कैमरा और 5000mAh बैटरी
खबरें हैं कि Alcatel जल्द ही Alcatel 1S को लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन का कोडनेम “Faraday.” है। इस डिवाइस में Spreadtrum SC9863A chipset दिया जा सकता है। इसमें eight Cortex-A55 cores होगा जिसकी क्लॉक्ड स्पीड 1.6GHz और PowerVR GE8322 GPU है। Also Read - Micromax जल्द लॉन्च करेगा सस्ता 5G स्मार्टफोन, In Note 1 को अप्रैल में मिलेगा Android 11 अपडेट
चिपमेकर कंपनी ने इस चिप को 2018 में पेश किया था जिसे Cortex-A55 प्रोसेसर के साथ पेश किया था। Alcatel 1S में 720×1440 pixels रिजॉल्यूशन होगा। इसमें 3जीबी रैम का ऑप्शन दिया जा सकता है। हालांकि स्मार्टफोन की कीमत और अवेलेबिलिटी का पता नहीं चल पाया है। कंपनी ने इसके अलावा CES 2019 में Alcatel 1X और Alcatel 1C को भी पेश किया था। Also Read - Samsung Galaxy A12 स्मार्टफोन 48MP कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ हुआ लॉन्च, जानिए कीमत
इसके अलावा रिपोर्ट है कि ZTE जल्द ही एक बजट स्मार्टफोन Blade A5 2019 को लॉन्च कर सकती है। इस डिवाइस में Spreadtrum SC9863A octa-core chipset के साथ 1जीबी रैम का ऑप्शन दिया जा सकता है।