बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ट्विटर पर उनके फॉलोअरों की संख्या बढ़कर एक करोड़ हो कई है। इस मौके पर आलिया ने एक करोड़ लोगों से मिले प्रेम के लिए अपने प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया। आलिया ने शनिवार रात ट्वीट किया, “आप सभी खूबसूरत लोगों को शुभरात्रि। एक करोड़ (लोगों के) प्रेम के लिए धन्यवाद। शूट के लिए जल्दी उठना पड़ा, लेकिन आपके प्यार के साथ सोने जा रही हूं।” Also Read - Twitter ‘blue tick’ केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व CBI चीफ पर लगाया 10 हजार का जुर्माना
आलिया ने 2012 में फिल्मकार करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों से जुड़ी रहती हैं। Also Read - Twitter में मची 'हलचल', 3 और सीनियर अधिकारियों ने किया कंपनी छोड़ने का फैसला
Goodnight all you beautiful people!!!! Thank you for the 10 million love Have to be up early for shoot but off to bed with all your love! pic.twitter.com/w1KhFPbgJv Also Read - Elon Musk सस्ते में खरीदना चाहते हैं Twitter! पराग अग्रवाल ने बॉट अकाउंट्स पर दी सफाई
— Alia Bhatt (@aliaa08) January 21, 2017
फिल्मकार महेश भट्ट और सोनी राजदान की बेटी आलिया ने ‘हाइवे’, ‘2 स्टेट्स’ और ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ समेत कई फिल्मों में काम किया है। फिलहाल वह अपनी आगामी फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ में व्यस्त हैं।