भारतीय मार्केट में मोबाइल की तरह अब टीवी मार्केट में भी बड़ा कंसॉलिडेशन देखने को मिल रहा है। आप आज भारतीय मार्केट में 15,000 रुपये से कम कीमत में smart TV को खरीद सकते हैं। कुछ साल पहले तक ऐसा बिल्कुल भी मुमकिन नहीं था। अब टीवी खरीदने की डील को अमेजन इंडिया ने और भी अट्रैक्टिव बना दिया है। Amazon India Samsung LED TV मॉडल्स पर Fire TV Stick ऑफर कर रही है। हम आपको यहां इसी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। Also Read - 13MP के ट्रिपल रियर कैमरा और 5000mAh बैटरी वाले Samsung Galaxy M02s पर मिल रहा Offer
Samsung LED TV models on offer
Amazon India Samsung LED TV मॉडल्स के तीन टीवी पर Fire TV Stick ऑफर कर रही है। कंपनी का सबसे अफोर्डेबल टीवी 14,999 रुपये का है। आप इस कीमत में UA32N4010AR को खरीद सकते हैं यह 32-inch HD Ready LED TV है। इसमें दो HDMI ports, one USB port, और 60Hz display है। Also Read - Samsung के दो धाकड़ स्मार्टफोन ऑफिशियल साइट पर हुए लिस्ट, भारत में जल्द होंगे लॉन्च
Also Read - Amazon Sale कुछ घंटों में होगा खत्म, सस्ते में स्मार्टफोन, लैपटॉप खरीदने का आखिरी मौका
इसके बाद दूसरा टीवी 29,999 रुपये में आता है, जिसका मॉडल नंबर UA43N5010ARXXL है। इसमें 43 इंच Full HD पैनल है। इसके अलावा इसमें दो HDMI और दो USB ports है। इसमें 20 watts स्पीकर हैं। आखिरी तीसरा Smart TV मॉडल UA49N5300AR है जिसकी कीमत 45,999 रुपये है। यह टीवी 49-inch Full HD LED पैनल के साथ आता है। इसमें दो HDMI और एक USB port है। इसमें 40 वॉट आउटपुट और डॉल्बी डिजिटल प्लस ऑडियो एनहेंसमेंट है।
इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, Facebook जैसी ऐप्स इनबिल्ट हैं। इसके अलावा एक्सचेंज डिस्काउंट, नो कॉस्ट EMI और 5% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है।
How to get Amazon Fire TV stick for free
आपको फ्री Fire TV Stick लेने के लिए सबसे पहले सैमसंग के इन टीवी को आपने कार्ट में जोड़ना होगा। इसके बाद आपको Fire TV stick को भी कार्ट में जोड़ना होगा।ऐसे में आपको सिर्फ टीवी की कीमत ही देनी पड़ेगी। हालांकि इसमें आपको प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं मिल रहा है। आपको इसके लिए 999 रुपये सालाना पेमेंट करना होगा।