Amazon’s Prime Day 2019 sale लाइव हो गई है। यह सेल 15 जुलाई से शुरू हुई है जो 16 जुलाई तक चलेगी। इस दौरान 48 घंटों की सेल में Amazon Fire TV Stick पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी डिवाइस पर 30% तक का ऑफ दे रही है। Amazon Fire TV Stick को आप 2,799 रुपये में खरीद सकते हैं। इससे पहले यह डिवाइस 3,999 रुपये में मिल रहा था। इस तरीके से आपको डिवाइस पर 1,200 रुपये का ऑफ मिल रहा है।
हालांकि यह डील अमेजन प्राइन सब्सक्राइबर्स के लिए ही है। इस डील को आप तभी हासिल कर पाएंगे, जब आप प्राइम मेंबर के अकाउंट से अमेजन को लॉग इन करें। Amazon Fire TV Stick एलेक्सा वॉयस रिमोट और TV Control के साथ आती है। Also Read - Samsung Galaxy M02s First Sale : सैमसंग का 4 कैमरे वाला सस्ता फोन इस दिन आएगा सेल पर, जानें ऑफर
Amazon Fire TV की स्पेसिफिकेशंस
इसमें आपको 1GB रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज मिलने वाली है। इसके साथ ही आपको बता दें कि इसका लेटेस्ट मॉडल क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आयेगा। इसके अलावा इसमें आपको वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.1, डॉल्बी 5.1 आउटपुट, ऑप्शनल गेम कंट्रोल, HEVC और लगभग 1080p का आउटपुट मिलता है। आप इस टीवी स्टिक के जरिए Amazon Prime, Netflix, YouTube और Spotify के सभी प्रोग्राम को अपने टीवी में देख सकते हैं। अमेजन ने Fire TV Stick को पिछले साल भारत में लॉन्च किया था। पैकेज में USB ड्राइव है जिसे यूजर अपने HD TV में प्लग कर सकते हैं और एक वॉइस कंट्रोल-इनेबल्ड रिमोट शामिल है। Also Read - Xiaomi Mi 10i Sale : 108MP कैमरा वाले सस्ते 5G स्मार्टफोन Mi 10i की सेल आज, मिल रहा है 3 हजार रुपये का डिस्काउंट
Amazon Fire TV ज्यादा कुछ नहीं बल्कि एक टीवी स्ट्रीमिंग स्टिक है। इसका लेटेस्ट मॉडल एलेक्सा के साथ इनबिल्ट है। यह एक प्लग एंड प्ले डिवाइस है जो आपके टीवी के साथ जुड़कर आपको बड़ी स्क्रीन पर कॉन्टेंट स्ट्रीम करने की आजादी देता है। सेल के दौरान आप Echo smart speakers को भी डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। Echo Dot (3rd generation) को आप 2,499 रुपये में खरीद सकते हैं, वैसे इसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसके अलावा Kindle Paperwhite (7th generation) को भी 8,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। Also Read - 5 कैमरे, 5020mAh बैटरी, फास्ट चार्जिंग वाला Redmi 9 Prime हुआ सस्ता, जानें डिटेल्स