Cryptocurrency का इस्तेमाल दुनिया में हर साल तेजी से बढ़ रहा है। कई बिजनेस इन्हें अपनी सर्विस के बदले भुगतान के रूप में स्वीकार कर रहे हैं और इनकी तादाद लगातार बढ़ रही है। अब अमेरिका के AMC Theatres ने Dogecoin के साथ Shiba Inu क्रिप्टोकरेंसी को पेमेंट के रूप में स्वीकार करने का ऐलान किया है। Also Read - Crypto Market Today (26 May 2022): Bitcoin की वैल्यू में अब आ रहा ठहराव, TopChain (TOPC) में हुई 176.70% की बढ़ोतरी
कुछ वक्त पहले इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla ने अपनी मर्चंडायज की खरीदारी के लिए Dogecoin को पेमेंट के रूप में ऐक्सेप्ट करना शुरू किया था। इसके साथ ही कंपनी ने हाल ही में अनाउन्स किया कि यह अपने सुपरचार्जर स्टेशन पर कार चार्जिंग के लिए Dogecoin पेमेंट भी स्वीकार करेगा। Also Read - Crypto Market Today (26 May 2022): Terra Classic (LUNA) में एक बार फिर देखने को मिली गिरावट, Pixel Swap (PIXEL) में हुई 303.54% की बढ़ोतरी
AMC Theatres स्वीकार करेगा Dogecoin और Shiba Inu
अमेरिका का AMC Theatres दुनिया की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन है, जो दुनिया भर में 1000 से ज्यादा लोकेशन पर मौजूद है। इसने ऐलान किया है कि 19 मार्च से यह Dogecoin और Shiba Inu को टिकट बुक करने के लिए स्वीकार करेगा। AMC Theatres ने बताया कि यह BitPay के जरिए क्रिप्टोकरेंसी का लेन-देन करेगा। यह एक क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर है। Also Read - Crypto Market Today (25 May): इस Cryptocurrency ने आज मारी 1500% ऊंची छलांग
टिकट बुकिंग के लिए AMC का वेब इंटरफेस चलाने करने वाले यूजर्स क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट को 19 मार्च से इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद इस सर्विस को 16 अप्रैल से AMC Theatres ऐप यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी AMC Theatres के CEO Adam Aron ने एक ट्वीट के जरिए दी।
नवंबर में AMC Theatres ने घोषणा की थी कि वह Dogecoin और Shiba Inu कॉइन को भुगतान के रूप में स्वीकार करने पर विचार कर रहा था। उस समय, BitPay Shiba Inu का समर्थन नहीं करता था, लेकिन इन्होंने बाद में Aron के अनुरोध पर इसका सपोर्ट जोड़ दिया।
AMC Theatres पहले से ही PayPal के जरिए ऑनलाइन टिकटों के लिए Bitcoin, Ether, Litecoin और Bitcoin Cash को स्वीकार करता है। अब BitPay के जरिए, कंपनी Dogecoin और Shiba Inu को भी स्वीकार करेगी।