Apple iPhone SE 2020 भारत समेत कई देशों में अफोर्डेबल iPhone है। अफोर्डेबल iPhone SE 2020 की रिटेल कीमतें अलग-अलग देशों में अलग है। भारत में iPhone SE 2020 की कीमत 42,500 रुपये (करीब 558 डॉलर) है। अमेरिका में iPhone SE 2020 की कीमत भारत से काफी कम 399 डॉलर (करीब रुपये) है। खबरों के मुताबिक जल्द iPhone SE 2020 की भारत में कीमत कम हो सकती है। एप्पल जल्द ही iPhone SE 2020 को भारत में असेंबल करेगा। Also Read - सैमसंग ने बढ़ाई इन दो पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतें, जानें नई कीमतें
भारत में कई टॉप स्मार्टफ़ोन कंपनियों के मैन्यूफेक्चरिंग हब है। लगभग सभी स्मार्टफ़ोन कंपनियां भारत में अपने स्मार्टफ़ोन असेंबली करते हैं। इससे लाखों भारतीयों को रोजगार मिलता है इसके साथ ही स्मार्टफोन सस्ते कीमत में उपलब्ध रहता है। अब अमेरिकी कंपनी Apple भी iPhone SE 2020 की असेंबलिंग भारत में शुरू करने जा रहा है। Also Read - Xiaomi ने इन स्मार्टफोन के लिए रोलआउट किया MIUI 12 का स्टेबल अपडेट
Apple फिलहाल भारत में दो मैन्यूफैक्चर्स Foxconn और Wistron के जरिए iPhone की असेंबलिंग कर रहा है। Wistron साल 2019 से ऑरिजन iPhone SE की असेंबलिंग कर रही है। The Information की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मैन्यूफेक्चर्स Apple iPhone SE 2020 की भारत में असेंबलिंग शुरू करेगी। Also Read - Huawei Enjoy 20 Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, कम कीमत में मिलता है 5जी सपोर्ट
Apple के सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी ने चीन में अपने सप्लायर्स से iPhone SE 2020 के कॉम्पोनेट को भारत में Wistron को शिप करने के लिए कहा है। भारत में iPhone SE 2020 की असेंबलिंग होने से भारत में इसकी कीमत कम हो सकती है।
आईफोन एसई 2020 के स्पेसिफिकेशंस
यह फोन iPhone 8 जैसा ही है लेकिन कंपनी ने इसमें बेहतर कैमरा और प्रोसेसर दिया है। साथ ही इसे कम कीमत में भी लॉन्च किया गया है। iPhone 11 और 11 Pro मॉडल्स की तरह एप्पल के न्यू फोन में भी A13 Bionic चिप दिया गया है। न्यू iPhone SE में कंपनी ने कुछ न्यू कैमरा फीचर्स भी दिए हैं। इसमें आपको सिंगल 12 मेगापिक्सल का कैमरा लेंस मिल रहा है।
यह बैक कैमरा आपको फ्लैश के साथ मिल रहा है। इसमें आपको ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन का फीचर भी मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि यह आईफोन 60fps पर 4K वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 7मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो पोर्टेट मोड इफेक्ट के साथ आता है।