Apple आज यानी 8 मार्च को एक इवेंट आयोजित कर रहा है। इसमें iPhone SE 3, नया iPad Air और नए सिलिकॉन पावर्ड Macs लॉन्च होने की उम्मीद है। काफी समय से इंतजार कर रहे लोगों को नई नए ऐप्पल प्रोडक्ट देखने को मिल सकते हैं। Also Read - Apple यूजर्स कभी न करें ये 3 गलती, नहीं तो हो जाएंगे बैन
कंपनी के इस इवेंट में एक से एक अच्छे प्रोडक्ट लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इवेंट की टाइमिंग और इसमें लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट के बारे में जानने के लिए नीचे पढ़ें। Also Read - 12MP + 12MP कैमरा, 512GB तक स्टोरेज और A15 Bionic चिप वाले Apple iPhone 13 को सस्ते में खरीदने का मौका, Flipkart Sale में मिल रहा 4000 रुपये का Discount
Apple Event Schedule
Apple Peek Performance Event की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार आज रात 11:30 बजे से हो जाएगी। कंपनी के इस इवेंट को Apple March 8th Event भी बोला जा रहा है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा इसे Apple TV पर भी देख सकेंगे। Also Read - iPhone 14 Pro स्पेशल पर्पल समेत 4 कलर्स में हो सकता है लॉन्च, यहां देखें चारों वेरिएंट्स की फोटो
इवेंट में क्या-क्या होगा लॉन्च?
आज के Apple इवेंट में लॉन्च होने वाले कई प्रोडक्ट में से एक थर्ड जेनरेशन iPhone SE है। साथ ही कंपनी नया iPad Air भी पेश करेगा। कुछ खबरों के अनुसार, कंपनी आज के इस इवेंट में सेकेंड जेनरेशन M Series Chip भी पेश कर सकती है। इसके अलावा लोगों को नया Mac Mini और MacBook Pro भी देखने को मिल सकते हैं।
iPhone SE 3 में मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन?
iPhone SE 3 को लेकर कई लीक सामने आ चुकी हैं। इसे पुराने मॉडल जैसी डिजाइन के साथ ही पेश किया जा सकता है। इसमें 4.7 इंच का Retina LCD मिलने की उम्मीद है। इस डिवाइस को कंपनी A15 Bionic chip चिप के साथ लॉन्च कर सकती है। iPhone SE में 64GB स्टोरेज, 128GB स्टोरेज और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा। यह 5G सपोर्ट के साथ आएगा। इसे White, Black और Red कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है।
New Macs में होंगी ये खासियत
नई चिप के साथ नए Macs की लॉन्चिंग इस इवेंट को और भी खास बना रही है। जानकारी के मुताबिक, Apple आज कम से कम एक Mac की घोषणा जरूर करेगा। लीक की मानें तो इसमें नई M1 Pro और M1 Max चिप मिल सकता है। Mac Mini की डिजाइन नई हो सकती है। इसमें चार थंडरबोल्ट पोर्ट, दो यूएसबी-ए पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट और एक HDMI पोर्ट सहित कुछ नए पोर्ट मिल सकते हैं।
ऊपर बताए गए प्रोडक्ट के अलावा एक हालिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस इवेंट में iPhone 13 को नया ग्रीन कलर ऑप्शन में भी उतारा जा सकता है। Apple iOS 15.4 के साथ-साथ iPadOS 15.4 और macOS Monterey 12.3 की रिलजी डेट की भी घोषणा कर सकती है।