Apple ने WWDC 2020 लॉन्च इवेंट में अपने लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14 को पेश कर दिया है। कंपनी ने इस नए ऑपरेटिंग सिस्टम को कई नए फीचर्स के साथ पेश किया है। कंपनी ने नए फीचर्स में iPhone यूजर्स को एप लाइब्रेरी से लेकर होम विजिट तक कई नई सुविधाओं को दिया है। कंपनी का लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम उन सभी iPhone यूजर्स को मिलेगा, जो अभी iOS 13 पर काम कर रहे हैं। हम आपको यहां कंपनी के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम iOS 14 से संबंधित जानकारी दे रहे हैं। Also Read - इन स्मार्टफोन्स को मिलेगा एप्पल का IOS 14 अपडेट, देखिए पूरी लिस्ट
एप लाइब्रेरी
एप लाइब्रेरी के बारे में बात की जाएं तो इससे यूजर्स iPhone में उपलब्ध सभी एप्स को एक फोल्डर में डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोल्डर के ईजी एक्सेस के लिए यूजर्स राइट स्वाइप के जरिए इसे ऑपरेट कर सकेंगे। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए आप किसी भी एप को छिपा सकते हैं। इसमें आपको सर्च का ऑप्शन भी मिल रहा है, जिससे आप कई एप्स के बीच अपने मनपसंदीदा एप्स को सर्च कर सकते हैं। Also Read - iPhone 12 के डिजाइन में हो सकता है बड़ा बदला, जानिए क्या है एप्पल का प्लान!
विजिट्स हुए बेहतर
iPhone में आने वाले विजिट्स को पहले से बेहतर ढंग से ऑर्गनाइज किया गया है। आप इन विजिट्स को होम स्क्रीन में जोड़ सकते हैं। इसकी मदद से होम स्क्रीन का डिजाइन पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। इसके अलावा कंपनी ने Siri UI को भी फिर से रिडिजाइन किया है। इससे यह काफी कॉमपैक्ट और यूजरफुल हो गया है।
PiP फीचर आया
वहीं कंपनी ने कॉम्पैक्ट कॉलिंग कार्ड को भी पेश किया है जो आपको अपकमिंह कॉल्स के लिए नोटिफाई करेगा। इससे कॉल स्क्रीन पूरी एंटायर स्क्रीन की जगह नहीं लेगी। कंपनी ने PiP फीचर को भी दे दिया है। इससे वीडियो देखते समय जब आप इसे मिनिमाइज करेंगे तो भी वीडियो छोटे वीडियो में चलता रहेगा। यह फीचर पहले से ही एंड्रॉिड पर उपलब्ध है।
ट्रांसलेट एप
इसके अलावा कंपनी ने “Translate” एप को भी जोड़ा है, जिससे आपको क्विक ट्रांसलेट रियल वर्ल्ड कंन्वर्सेशन मिल रहा है। कंपनी का दावा है कि यह एप ऑन डिवाइस ट्रांसलेशन इस्तेमाल करेगी। यह फीचर वैसा ही हैजैसे गूगल ट्रांसलेट और माइक्रोसॉफ्ट ट्रांसलेटर एप में मिलता है।