Apple WWDC 2022 इवेंट का आयोजन भारतीय समयानुसार 6 जून की रात 10:30 बजे से किया गया। इस इवेंट में एप्पल कंपनी ने iOS16 OS को सबसे पहले पेश किया। उसके बाद कंपनी ने WatchOS 9, macOS Ventura, iPad OS 16, M2 processor, Macbook Air 2022 और Macbook Pro को भी लॉन्च किया है। Also Read - 12MP+12MP+12MP कैमरा, A15 Bionic चिपसेट और OLED डिस्प्ले वाले iPhone 13 Mini को सस्ते में खरीदने का सुनहरा मौका, Flipkart पर मिल रहा बंपर Discount
आइए हम आपको इन सभी प्रॉडक्ट्स के बारे में कुछ खास जानकारी अपने इस आर्टिकल में बताते हैं। इसके अलावा अगर आप इन घोषनाओं के बारे में बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं, तो हमारे वेबसाइस पर मौजूद इन्हीं प्रॉडक्ट्स के अन्य आर्टिकल्स को भी पढ़ सकते हैं। Also Read - Apple नहीं बना पाया खुद का 5G मॉडम, 2023 iPhone में भी होगा Qualcomm का चिप
iOS 16 OS
आज के इवेंट में एप्पल ने सबसे पहले iOS 16 OS को पेश किया। यह एप्पल का एक नया ऑपरेटिंग सिस्टम है, जिसमें एप्पल ने लॉक स्क्रीन, लाइव स्क्रीन एक्टिविटीज, फोकस फिल्टर, Undo & Edit, SharePlay, Dictation, Live Text: Apple और Apple Pay later जैसे कई सारे फीचर्स शामिल किए हैं। Also Read - Apple Back to School Offer: एप्पल फ्री में दे रहा AirPods, iPad और Macbook पर भी मिल रहा भरपूर Discount
M2 processor
इन सभी के अलावा कंपनी ने Apple WWDC 2022 में एक नया चिपसेट भी लॉन्च किया है, जो एप्पल का नेक्सट जेनरेशन चिपसेट है और उन्हीं चिपसेट के साथ ंकंपनी ने अपने दोनों नए MacBooks को भी पेश किया है। इस चिपसेट का नाम M2 processor है, जिसकी चर्चा पिछले काफी दिनों से की जा रही थी।
MacBook Air 2022 और MacBook Pro
एप्पल ने अपने Apple WWDC 2022 इवेंट में नए मैकबुक यानी MacBook Air 2022 और MacBook Pro को भी लॉन्च किया है। इन दोनों मैकबुक का डिजाइन काफी शानदार है और इसमें कई खास फीचर्स दिए गए हैं। एप्पल ने अपने इवेंट में बताया कि उनका नया मैकबुक एयर और MacBook Pro दोनों M2 processor के साथ लॉन्च किए जा रहे हैं।
Watch OS 9
इसे कई नए वॉच फेस और फिटनेस फीचर्स के साथ लाया गया है। WatchOS 9 में रिफ्रेश्ड वॉच फेस ऐड किए गए हैं। इसके साथ यूजर्स को Siri का नया यूजर इंटरफेस (UI) भी मिल रहा है। WatchOS 9 में अब नए पोडकास्ट को सर्च करने की सुविधा भी मिल रही है। इसके साथ वॉच Afib हिस्ट्री को ट्रैक कर पाएगा। यूजर्स PDF के रूप में Afib हिस्ट्री को डॉक्टर के साथ शेयर कर सकेंगे। इसमें यूजर्स को अब मेडिकेशन रिमाइंडर जैसे कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं।
Apple iPadOS 16
इसमें यूजर्स को नया वेदर ऐप मिल रहा है। Apple iPadOS 16 में यूजर्स को वर्चुअल मेमोरी स्वैप की सुविधा भी देगा। इसके साथ यूजर्स Messages और Free Form जैसे ऐप्स के माध्यम से डॉक्यूमेंट और अन्य कॉन्टेंट को क्विक शेयर कर पाएंगे। नए macOS की तरह इसमें भी यूजर्स को स्टैज मैनेजर फीचर मिल रहा है।
macOS Ventura
एप्पल ने अपने वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मैक के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन macOS Ventura की घोषणा की है। इसमें Stage Mannager जैसे कई शानदार फीचर्स मिल रहे हैं। साथ ही अपडेटेड मेल ऐप मिलेगा। अब यूजर्स को ईमेल को undo करने की सुविधा दी जाएगी।
Improvements in Safari Browsers
इसके अलावा Safari ब्राउजर में भी सुधार किया गया है। सफारी ब्राउजर में लोगों को Shared Tab Groups फीचर मिलेगा। इसकी मदद से वे देख पाएंगे कि उनके दोस्त लाइव क्या देख रहे हैं। साथ ही FaceTime और Messages पर आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे। पासवर्ड प्रोटेक्शन के लिए एक नया फीचर PassKeys भी लाया गया है।