ASUS ने इंडियन मार्केट में एक नया गेमिंग लैपटॉप लॉन्च किया है। इसे ASUS TUF Dash F15 नाम से बाजार में उतारा गया है। यह लैपटॉप 11th Gen Intel Core H-series प्रोसेसर से लैस है और इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले है। ASUS TUF Dash F15 gaming laptop में दमदार बैटरी दी गई है। ASUS का दावा है कि एक फुल चार्ज करने के बाद आप इस लैपटॉप पर 16 घंटे तक वीडियो प्ले कर सकते हैं। Also Read - Top 5 Smartphone Under 10000: 4GB RAM, 13MP कैमरे और 6000mAh तक की बैटरी वाले ये 5 स्मार्टफोन Flipkart से खरीद सकते हैं आप
Asus TUF Dash F15 laptop price in India
ASUS के इस गेमिंग लैपटॉप को Eclipse Grey और Moonlight White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Eclipse Grey कलर वाले वेरियंट की कीमत 1,39,990 रुपये और Moonlight White कलर वेरियंट का दाम 1,40,990 रुपये है। इसकी बिक्री मार्च के आखिर में शुरू होगी। ASUS TUF Dash F15 gaming laptop को Flipkart, Amazon, Asus Exclusive Stores, ROG Stores और अन्य ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। Also Read - Poco M2 Reloaded आज होगा लॉन्च, कम कीमत में मिल सकते हैं धांसू फीचर्स
Asus TUF Dash F15 लैपटॉप की खूबियां
Asus के इस गेमिंग लैपटॉप में लेटेस्ट 11th generation Intel Core i7-11370H प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 32GB RAM तक कॉन्फिगर किया जा सकता है। गेमिंग के लिए आप Nvidia GeForce RTX 3070 ग्राफिक्स चुन सकते हैं, जिसे ROG Boost साफ्टवेयर का यूज करके 1390Mhz तक ओवरक्लॉक किया जा सकता है। स्टोरेज की बात करें, तो इसमें 1TB तक SSD मिलेगी। लैपटॉप में अतिरिक्त SSD स्लॉट भी है, जिससे स्टोरेज बढ़ाई जा सकती है। Also Read - Realme Days Sale का ऐलान, इन स्मार्टफोन पर मिल रहा आकर्षक ऑफर
Asus TUF Dash F15 लैपटॉप में 15.6-इंच फुल-HD IPS डिस्प्ले दिया गया है, जो 240Hz और 144Hz रिफ्रेश रेट ऑप्शन के साथ आता है। यह Windows 10 Home पर काम करता है। लैपटॉप में चार एग्जॉस्ट पोर्ट के साथ डुअल-फैन कूलिंग सिस्टम दिया गया है। Asus के इस लैपटॉप में Bluetooth 5.2, Wi-Fi 6, Thunderbolt 4 port और Blue backlit keyboard जैसे फीचर्स मिलते हैं। .
Asus TUF Dash F15 में 76Whr की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह बैटरी 16 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक देगी। लैपटॉप 200W पावर एडॉप्टर के साथ आता है, जो 100W PD चार्जिंग सपोर्ट करता है। आसुस के इस गेमिंग लैपटॉप का वजन 2 किलोग्राम है।