ASUS Vivobook 13 Slate को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी ने इसे लेटेस्ट 2 इन 1 कनवर्टेबल NoteBook के रूप में लॉन्च किया है। Vivobook 13 Slate दुनिया का पहला 13.3 इंच का OLED Windows डिटैचेबल लैपटॉप है। इसमें Dolby Vision सपोर्ट के साथ OLED डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही इसे ASUS Pen 2.0 Stylus, डिटैचेबल फुल साइज कीबोर्ड और डिटैचेबल हिंग्स के साथ पेश किया गया है। इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन नीचे से जानें। Also Read - Asus ने लॉन्च किए थिन और लाइट Vivobook लैपटॉप, जानें क्या है इनमें खास
ASUS Vivobook 13 Slate Price
Vivobook 13 Slate के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत भारत में 45,900 रुपये है। वहीं, इस फीचर्स के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर, स्लीव स्टैंड और stylus होल्डर आदि वाले मॉडल को 57,990 रुपये में पेश किया गया है। इसके अलावा कंपीन ने 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल को 62,900 रुपये में उतारा है। Also Read - Asus ने लॉन्च किए पावर से भरपूर Zenbook लैपटॉप, जानें क्या है इनमें खास
इनमें से कुछ मॉडल्स को ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon, Flipkart, ASUS E-Shop आदि से खरीदा जा सकेगा। वहीं, कुछ केवल Asus Exclusive Store, Reliance Digital, Croma और Vijay Sales पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराएं जाएंगे। Also Read - Asus ROG Zephyrus M16 2022 Edition भारत में लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन
ASUS Vivobook 13 Slate Specification
ASUS Vivobook 13 Slate में 13.3 इंच का OLED टचस्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 16:9, पिक्सल रेजलूशन 1920×1080 और पीक ब्राइटनेस 550nits है। यह TUV Rheinland से सर्टिफाइड है और Dolby Vision सपोर्ट के साथ आता है। इसका डिस्प्ले Corning Gorilla Glass प्रोटेक्शन, एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग से लैस है। डिवाइस का वजन 785 ग्राम है और यह 7.9mm मोटा है। लैपटॉप को कीबोर्ड के साथ या उसके बिना लैंडस्केप या पोर्ट्रेट मोड में यूज किया जा सकता है।
इसका टैबलेट मोड चलते-फिरते नोट्स लेना बहुत आसान बना देता है। इसमें ASUS पेन 2.0 सपोर्ट दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गयाहै। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा मिलता है।
ASUS वीवोबुक 13 स्लेट OLED एक स्लिम और डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आता है। यह चार बिल्ट-इन स्पीकर्स से लैस है। लैपटॉप नवीनतम इंटेल पेंटियम सिल्वर N6000 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8GB तक LPDDR4X RAM और 256GB PCIe 3.0 SSD मिलता है। यह Windows 11 पर रन करता है।