कुछ दिन पहले ही ब्लैकबेरी ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि वह एंडरॉयड फोन का निमार्ण कर रहा है और इस फोन का नाम होगा प्रिव। पिछले स्प्ताह ब्लैकबेरी के सीईओ जाॅन चेन ने इस बात की पुष्टि की कंपनी के दूसरी तिमाही का परिणाम घोषित करते हुए किया था। Also Read - इंटरनेट ब्राउजर के एक्सटेंशन में साइबर क्रिमिनल्स ने लगाई सेंध, 30 लाख से ज्यादा यूजर्स हुए प्रभावित
वहीं हाल में बीएनएन (बिजनेस न्यूज नेटवकर्ट) की अंबेर कंवर से बातचीत करते हुए चेन ने ब्लैकबेरी प्रिव का लुक दिखाया। वीडियो में चेन द्वारा दिखाए ब्लैकबेरी प्रिव में होम स्क्रीन पर ही ब्लैकबेरी और गूगल एप्स दोनों उपलब्ध हैं। इस एंडराॅयड फोन की स्क्रीन पर बटन है ऐसे में उम्मीद है कि यह फोन एंडराॅयड लाॅलीपाॅप पर आधारित होगा। Also Read - Google ने Android यूजर्स को किया आगाह, जल्द कर लगें अपने Chrome को अपडेट
वीडियो में चेन को गूगल क्रोम चलाते वक्त कुछ समस्या का भी सामना करना पड़ा। जब वह गूगल क्रोम ओपेन कर रहे थे तो वह ओपेन नहीं कर रहा था। लेकिन प्रिव का लुक काफी अच्छा था। Also Read - गूगल ने रोलआउट किया ब्राउजर का नया अपडेट Chrome 81
वहीं वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि फोन में स्लाइडिंग क्वर्टी कीपैड उपलब्ध है। जिसके बारे में काफी समय से चर्चा थी। इसके माध्यम से स्मार्टफोन का उपयोग और भी आसान हो जाता है। वैसे चेन द्वारा फोन से जुड़ी अधिक जानकारी नहीं दी गई।
ब्लैकबेरी प्रिव के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स पर नजर डालें तो इसमें 5.5-इंच का क्वाडएचडी डिसप्ले है। यह फोन स्नैपड्रेगन 808 हेक्साकोर चिपसेट पर कार्य करता है। उम्मीद है कि इसमें डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 18-मेगापिक्सल रीयर और 5-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा हो सकता है।
You Might be Interested
39990
Buy Now