भारत में TikTok पर बैन लगाए जाने के बाद ByteDance ने सरकार से कहा है कि वह भारतीय यूजर्स का डाटा भारत में स्टोर करने को लेकर तैयार है। इसके साथ ही ByteDance ने यूजर्स का डाटा चोरी करने और देश की संप्रभुता और अखंडता पर खतरे जैसे सभी आरोपों का भी खंडन किया है। Also Read - Facebook BARS Video App हुआ लॉन्च, मिलेगा TikTok वाला एक्सपीरियंस
चीन से सीमा पर चल रहे तनाव के चलते केंद्र सरकार ने बीते 29 जून को 59 चाइनीज ऐप्स पर बैन लगा दिया था जिसमें TikTok के साथ Shein, UC Browser, BeautyPlus और TikTok Lite, Helo Lite, SHAREit Lite, BIGO Lite, and VFY Lite. जैसे ऐप्स शामिल थे। केंद्र सरकार ने इन ऐप्स को देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। Also Read - WhatsApp की बादशाहत खत्म? जनवरी में Telegram हुआ 6.3 करोड़ बार डाउनलोड
केंद्रीय सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के 70 प्रश्नों का विस्तार से उत्तर देते हुए TikTok ने कहा कि वह स्थानीय डाटा कानून और प्राइवेसी नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐप्स पर बैन के बाद केंद्र सरकार ने इन चाइनीज कंपनियों से डाटा मैनेजमेंट प्रैक्टिस, सिक्योरिटी फीचर्स और डाटा कलेक्शन और प्रोसेसिंग पॉलिसी को लेकर विवरण मांगा था।
टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के मुताबिक, TikTok केंद्र सरकार द्वारा मांगे सभी सवालों का जवाब सौंप चुका है। इसके साथ ही टिकटॉक फिलहाल संबंधित एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क में है ताकि वे अपनी चिंताओं के बारे में स्पष्टीकरण प्रदान कर सकें। Also Read - PUBG Mobile India launch Update: पबजी की वापसी की फिर जगी उम्मीद, जानें वजह
TikTok का कहना है कि उनकी ऐप यूजर्स की प्राइवेसी के साथ सिक्योरिटी के लिए सभी स्थानीय कानूनों को पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि TikTok भारत में डाटा सेंसर स्थापित करने के लिए भी तैयार है। बता दें कि TikTok फिलहाल भारतीय यूजर्स का डाटा सिंगापुर और अमेरिका में थर्ड पार्टी सर्वर में स्टोर करता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि TikTok भारत में ग्लोबल इंजीनियरिंग सेंसर बनाने पर भी विचार कर रहा है।