चीन कई किलोमीटर से टारगेट को निशाना बनाने वाली लेजर गन बना रहा है। अभी तक आपने इस तरह की बंदूक को हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन फिल्मों में ही देखा होगा, लेकिन अब चीन इस तरह की बंदूक बना रहा है। इसके जरिए कई किलोमीटर की दूरी से किसी को भी शूट किया जा सकता है। Also Read - चीनी हैकर्स के निशाने पर तिब्बती शरणार्थी, खतरनाक वायरस Follina के जरिए पहुंचा रहे नुकसान
Also Read - 13 हजार रुपये से कम में Oppo ने लॉन्च किया दमदार 5G स्मार्टफोन, इम्प्रेस करेंगे फीचर्स Also Read - Apple के खिलाफ चीनी छात्रों ने किया केस दर्ज, कंपनी से की दो बड़ी डिमांड800 मीटर की दूरी से टारगेट को उड़ा देगी ये बंदूक
शियान इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टिक एंड प्रीसिशन मैकेनिक्स की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि यह बंदूक 800 मीटर की दूरी से टारगेट को निशाना बना सकती है। यानी अगर कोई 800 मीटर दूर है तो इस बंदूक की सहायता से उसे मारा जा सकता है। यह लेजर राइफल ZKZM-500 नाम से जानी जाएगी।
कितना है इस बंदूक का वजन?
यह लेजर बंदूक AK-47 जितनी भारी है। ZKZM-500 लेजर राइफल का वजन 3 किलो है। इसमें लीथियम बैटरी लगी है जो कि एक बार में कई राउंड गोलियां चला सकती है। कंपनी का दावा है कि इस लेजर बंदूक के जरिए एक बार में 1000 लेजर शूट किया जा सकता है। ऐसा करने में इस बंदूक को सिर्फ 2 सेकंड लगेंगे।
साउथ चाइन मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह गन बनने के लिए तैयार है। कंपनी इसके लिए निवेशक देख रही है। इसके अलावा इस गन को बेचने के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्टनर की भी खोज की जा रही है। इसकी कीमत 10,30,000 रुपए हो सकती है।